सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया एशिया कप 2025 खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. यूएई में 9 सितंबर से टी20 फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को होगा. भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा. हालांकि, सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को इस एशियाई टूर्नामेंट की तैयारी शुरू करने के लिए पहले ही दुबई के लिए उड़ान भरनी होगी. एशिया कप के लिए भारतीय खिलाड़ी कब रवाना होंगे, इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. BCCI ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला भी लिया है.
BCCI ने लिया ये बड़ा फैसला
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार सभी खिलाड़ी 4 सितंबर की शाम को दुबई पहुंचेंगे. टीम इंडिया का पहला नेट सेशन 5 सितंबर को दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में आयोजित होगा. बोर्ड ने एक बड़ा फैसला भी लिया है. दरअसल, दुबई के लिए सभी खिलाड़ी अपने-अपने शहरों से उड़ान भरेंगे एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘सभी खिलाड़ी 4 सितंबर की शाम तक दुबई पहुंचेंगे और टीम का पहला नेट सेशन 5 सितंबर को आईसीसी अकादमी में होगा. व्यवस्थागत सुविधा को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को अपने-अपने शहरों से दुबई के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी.’
ये भी पढ़ें: रोहित, कोहली और पुजारा से छीना गया उनका हक! पूर्व चीफ सेलेक्टर ने BCCI को घेरा
स्टैंडबाय खिलाड़ी टीम के साथ नहीं जाएंगे
सूत्र ने आगे बताया, ‘जाहिर है, कुछ खिलाड़ी मुंबई से यात्रा करेंगे, लेकिन कुछ अन्य खिलाड़ियों को पहले मुंबई आने और फिर दुबई जाने के लिए कहना समझदारी नहीं है. वैसे भी, दुबई अन्य इंटरनेशनल उड़ानों की तुलना में कम समय की उड़ान है.’ हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर, जो 5 स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल हैं और वर्तमान में दलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं, वो मुख्य टीम के साथ दुबई नहीं जाएंगे.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड नंबर-2 को चौंकाया… पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगाई जीत की हैट्रिक, छठे मेडल से एक कदम दूर
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह.
टीम इंडिया का एशिया कप के ग्रुप मैचों का शेड्यूल
भारत vs यूएई – 10 सितंबर
भारत vs पाकिस्तान – 14 सितंबर
भारत vs ओमान – 19 सितंबर