टीकमगढ़ में 38.5 डिग्री पहुंचा पारा: किसान बोले-मार्च में ही गेहूं की कटाई पूरी; अप्रैल से मंडी में आवक शुरू – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में 38.5 डिग्री पहुंचा पारा:  किसान बोले-मार्च में ही गेहूं की कटाई पूरी; अप्रैल से मंडी में आवक शुरू – Tikamgarh News




टीकमगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप के कारण गेहूं की फसल समय से पहले पककर तैयार हो गई है, जिससे जिले भर में कटाई का काम शुरू हो गया है। किसानों का अनुमान है कि इस बार मार्च महीने में ही गेहूं की कटाई पूरी हो जाएगी। इसके बाद अप्रैल की शुरुआत से ही कृषि उपज मंडियों में अनाज की आवक शुरू होने की उम्मीद है। यह पिछले वर्षों की तुलना में काफी पहले है, जब कटाई का काम अप्रैल तक चलता था। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री था, जो सोमवार को 37.5 डिग्री, मंगलवार को 38 डिग्री, बुधवार को 38.4 डिग्री और गुरुवार को 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह, बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री था, जो गुरुवार रात बढ़कर 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि रात का तापमान 19 से 21 डिग्री के आसपास रहेगा। अप्रैल में मंडियों में गेहूं की बंपर आवक शुरू किसान सुरेश तिवारी ने बताया कि इस बार मार्च में ही तेज धूप और गर्मी के कारण गेहूं की फसल जल्दी पक गई है। उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश और अनुकूल मौसम के चलते इस वर्ष गेहूं की पैदावार भी अधिक होने की संभावना है। अप्रैल में मंडियों में गेहूं की बंपर आवक शुरू हो जाएगी।



Source link