नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री पहुंचा पारा, सड़कों पर सन्नाटा: हिल स्टेशन पचमढ़ी में 12 डिग्री का अंतर होने से गर्मी से राहत – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री पहुंचा पारा, सड़कों पर सन्नाटा:  हिल स्टेशन पचमढ़ी में 12 डिग्री का अंतर होने से गर्मी से राहत – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम और खजुराहो में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिन के साथ रातें भी गर्म होती जा रही हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो पिछले 24 घंटे में 0.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री रहा। दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम शुष्क रहने से लू जैसे हालात बन रहे हैं और बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक वी.एस. यादव के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बादल हटने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी और गर्म हवाएं चलेंगी। रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना रहेगा। पिछले चार दिनों से बादल छाए रहने के कारण रात का तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे उमस और गर्मी दोनों का असर महसूस हो रहा है। पचमढ़ी में राहत, 12 डिग्री कम तापमान
हिल स्टेशन पचमढ़ी में नर्मदापुरम की तुलना में करीब 12 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले 32.8 डिग्री था। पचमढ़ी में रात का तापमान भी नर्मदापुरम की तुलना में 13-14 डिग्री कम है, जिससे वहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल रही है।



Source link