खजराना गणेश मंदिर में 301 किलो लड्डू का भोग: बीजेपी पूर्व अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ भव्य पालकी निकाली, बताया- देश का पहला आयोजन – Indore News

खजराना गणेश मंदिर में 301 किलो लड्डू का भोग:  बीजेपी पूर्व अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ भव्य पालकी निकाली, बताया- देश का पहला आयोजन – Indore News


इंदौर के ऐतिहासिक खजराना गणेश मंदिर में भव्य आयोजन शुरू हो गए हैं। गणेश चतुर्थी पर पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने 301 किलो वजनी विशाल लड्डू का भोग अर्पित किया। इस अनोखे आयोजन के साथ मंदिर में दस दिनों तक हर दिन अलग-अलग प्रकार के लड्डुओं का प्रसाद अ

.

समर्थकों ने निकाली पालकी यात्रा

पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की महाआरती की और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने ढोल-ढमाकों के साथ भव्य पालकी यात्रा निकाली और 301 किलो का विशाल लड्डू अर्पित किया।

आयोजक निखिल रामायणे ने बताया कि पहली बार खजराना गणेश को इतना बड़ा लड्डू भोग के रूप में अर्पित किया गया है। आयोजन में कई धर्मगुरु, महामंडलेश्वर, संत और रितेश तिवारी, नितिन द्विवेदी, अजय अग्निहोत्री, हर्षवर्धन बर्वे, अंकुर पांडे, अमीन पटेल, अभिषेक क्षत्रिय, नवदीप सहित बड़ी संख्या में युवा सम्मिलित हुए।

​​​​10 दिन तक अलग-अलग लड्डुओं का भोग

भक्त मंडल द्वारा गुरुवार को अजवाइन के लड्डू, शुक्रवार को मूंग के लड्डू, शनिवार को चवले (चना) के लड्डू और रविवार को उड़द के लड्डू अर्पित होंगे। सोमवार, 1 सितंबर को गोंद के लड्डू, 2 सितंबर को बेसन के लड्डू, 3 सितंबर को मोतीचूर के लड्डू, 4 सितंबर को बड़ी बूंदी के लड्डू और 5 सितंबर को फरियाली ड्रायफ्रूट्स के लड्डू का भोग भगवान गणेश को अर्पित किया जाएगा।

मंदिर प्रबंधन के मुताबिक रोजाना लगभग 20 हजार लड्डुओं सहित कुल 3 लाख से अधिक लड्डुओं का भोग खजराना गणेश को लगाया जाएगा। इसे देश का संभवतः पहला ऐसा आयोजन बताया जा रहा है।

ढोल-ढमाकों के साथ भव्य पालकी यात्रा निकाली और 301 किलो का विशाल लड्डू अर्पित किया।

खजराना गणेश मंदिर में होने वाले आयोजन

  • 28 अगस्त: दोपहर 2 बजे दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा मंगलाचरण तथा शाम 7 बजे कल्पना झोकरकर की संगीतमय प्रस्तुति होगी।
  • 29 अगस्त: दोपहर 2 बजे शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा गायन होगा और शाम 7.30 बजे नेशनल स्कूल ऑफ कत्थक द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
  • 30 अगस्त: शाम 5 बजे अन्नक्षेत्र के आजीवन सदस्यों का सम्मान होगा। इस अवसर पर स्नेह भोज का आयोजन भी किया है। इसी दिन रात 8 बजे ऋषि कुमार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई है।
  • 31 अगस्त: शाम 5 बजे कला प्रस्तुति होगी। रात 8 बजे अश्विनी पाठक द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया है।
  • 1 सितंबर: शाम 6 बजे से नादयोग गुरुकुल द्वारा कत्थक – भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी जायेगी। पाटीदार योगा सेन्टर द्वारा गीतायन एवं स्वर मंदिर म्यूजिकल योगा की प्रस्तुति होगी।
  • 2 सितंबर: शाम 7 बजे भजन संध्या होगी, इसमें भजन गायक रतन मोहन शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
  • ‌3 सितंबर: शाम 7 भजन संध्या में भजन गायिका मैथिली ठाकुर के भजन होंगे।
  • 4 सितंबर: शाम 7 बजे भजन संध्या में भजन गायक कौशलेंद्र शर्मा (शर्मा बंधु) प्रस्तुतियां देंगे।
पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भगवान गणेश की महाआरती की।

पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भगवान गणेश की महाआरती की।

शनिवार-रविवार को उमड़ेगी भीड़

मंदिर पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि गणेश उत्सव के दसों दिन बड़ी संख्या में भक्त खजराना गणेश के दर्शन करने पहुंचेंगे। दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया है ताकि भक्त आसानी से भगवान का आशीर्वाद पा सकें। गणेश चतुर्थी पर ही लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शनिवार-रविवार को मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रहने की संभावना है।



Source link