मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में गणेश चतुर्थी के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च पिपलियामंडी पुलिस चौकी से शुरू हुआ और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टिलाखेड़ा बालाजी चौराहे पर समाप्त हुआ।
.
त्यौहारी सीजन में सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में हुए इस फ्लैग मार्च में पिपलियामंडी टीआई शिवांशु मालवीय, मल्हारगढ़ टीआई राजेंद्र पंवार, चौकी प्रभारी धर्मेश यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान और महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं।
मार्च के दौरान अधिकारियों ने मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान नगरवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई।
एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि फ्लैग मार्च से नगर में सुरक्षा का संदेश गया है और लोगों में पुलिस प्रशासन के लिए भरोसा और मजबूत हुआ है।
फ्लैग मार्च के दौरान की तस्वीरें

