नेपानगर में छात्रावास निर्माण को मंजूरी: 6 नए छात्रावासों के लिए 22.87 करोड़ रुपए स्वीकृत; 350 स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ – Burhanpur (MP) News

नेपानगर में छात्रावास निर्माण को मंजूरी:  6 नए छात्रावासों के लिए 22.87 करोड़ रुपए स्वीकृत; 350 स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ – Burhanpur (MP) News



नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक मंजू दादू की अनुशंसा पर 22 करोड़ 87 लाख 43 हजार रुपए की लागत से 6 नए छात्रावासों के निर्माण को मंजूरी मिली है।

.

इन छात्रावासों में खकनार में 50 सीटर सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास और देडतलाई में 50 सीटर सीनियर बालक छात्रावास शामिल हैं। दोनों की लागत 4-4 करोड़ रुपए है। शेखापुर में 4.04 करोड़ की लागत से 50 सीटर सीनियर बालक छात्रावास बनेगा। चांदनी में 2.75 करोड़ रुपए की लागत से कन्या आश्रम का निर्माण होगा।

नावरा में दो छात्रावास बनेंगे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 100 सीटर बालक और 100 सीटर बालिका छात्रावास का निर्माण होगा। प्रत्येक की लागत 4-4 करोड़ रुपए है।

बता दें कि नेपानगर विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा आदिवासी क्षेत्र है। यहां के गांव दूरदराज और दुर्गम इलाकों में स्थित हैं। स्कूल दूर होने के कारण बच्चों को शिक्षा में कठिनाई होती है। नए छात्रावासों के बनने से विद्यार्थियों को स्कूल के पास रहने की सुविधा मिलेगी। छात्रावास में रहकर बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगे। खेल और अन्य गतिविधियों से उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास होगा।



Source link