मऊगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले-सरकार ने भ्रष्टाचार और अव्यवस्था फैलाई: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-बिजली संकट, खाद की कमी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में देंगे ज्ञापन – Mauganj News

मऊगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले-सरकार ने भ्रष्टाचार और अव्यवस्था फैलाई:  प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-बिजली संकट, खाद की कमी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में देंगे ज्ञापन – Mauganj News



जिला अध्यक्ष हरिलाल कोल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार और अव्यवस्था फैलाई है। 

मऊगंज में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष हरिलाल कोल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार और अव्यवस्था फैलाई है।

.

उन्होंने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। पशुओं के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। गांवों में बिजली संकट गहरा गया है। महंगे बिजली बिलों से आम जनता परेशान है।

कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन की कड़ी में यह कार्यक्रम होगा।

बन्ना ने कमलनाथ सरकार के 27% आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रदेश सरकार इसे लागू नहीं कर रही है।

1 सिंतबर को ज्ञापन सौंपेंगे कार्यकर्ता

पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि रीवा संभाग में आवारा पशुओं की समस्या बढ़ी है। खाद की कमी और बिजली संकट से लोग परेशान हैं। कांग्रेस सरकार में 100 रुपए का बिजली बिल अब 1 हजार रुपए तक पहुंच गया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है। कार्यकर्ता पहले शगुन मैरिज गार्डन में एकत्रित होंगे। फिर कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।



Source link