यूरिया की किल्लत से नाराज किसानों का प्रदर्शन: नागौद में सतना-पन्ना हाईवे जाम किया, SDM के आश्वासन पर मामला शांत – Satna News

यूरिया की किल्लत से नाराज किसानों का प्रदर्शन:  नागौद में सतना-पन्ना हाईवे जाम किया, SDM के आश्वासन पर मामला शांत – Satna News



सतना जिले के नागौद में मंगलवार को यूरिया की कमी से नाराज किसानों ने सतना-पन्ना हाईवे पर जाम लगा दिया। कृषि उपज मंडी परिसर स्थित खाद गोदाम में सुबह से सैकड़ों किसान यूरिया लेने पहुंचे थे। टोकन नहीं मिलने से नाराज होकर किसानों ने सड़क जाम कर दी।

.

जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही एसडीएम नागौद जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार और थाना प्रभारी अशोक पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को जल्द टोकन दिलाने और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। आधे घंटे बाद किसान मान गए और यातायात बहाल हुआ।

किसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। वितरण केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा रहे हैं। एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया के अनुसार, इससे किसानों को लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टोकन नंबर डिस्प्ले होने पर किसान आकर खाद ले सकेंगे।



Source link