रिटायरमेंट के बाद भी सेट जिंदगी, BCCI देती है पेंशन, कितने मिलते हैं पैसे?

रिटायरमेंट के बाद भी सेट जिंदगी, BCCI देती है पेंशन, कितने मिलते हैं पैसे?


Last Updated:

BCCI Pension scheme: बीसीसीआई की पेंशन योजना पूर्व खिलाड़ियों को हर महीने एक निश्चित रकम देती है. चलिए आपको प्लेयर्स के पेंशन के बारे में बताते हैं…

रिटायरमेंट के बाद भी सेट जिंदगी, BCCI देती है पेंशन, कितने मिलते हैं पैसे?बीसीसीआई पेंशन
नई दिल्ली: हाल ही में कई भारतीय क्रिकेटर्स ने खेल को अलविदा कहा है, जिनमें चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गज नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने संन्यास की घोषणा की है. हालांकि बीसीसीआई पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन भी देती है, लेकिन अब इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि उन्हें कितने पैसे मिलते हैं.

रिटायर्ड क्रिकेटर्स के लिए पेंशन योजना
बीसीसीआई ने पूर्व खिलाड़ियों के लिए एक पेंशन योजना शुरू की है, जो अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर खेलने वालों को एक निश्चित मासिक राशि देती है. यह पेंशन प्लेयर्स के हिस्सा लिए मैच पर निर्धारित होती है. बीसीसीआई की पेंशन योजना में उम्र भी एक अहम फैक्टर है. खिलाड़ी की उम्र बढ़ने के साथ पेंशन भी बढ़ती है. उदाहरण के लिए जब कोई खिलाड़ी 60 साल की उम्र पार कर जाए तो उसकी पेंशन भी बढ़ती है.

दो गेंद में उखाड़े दो स्टंप…. उमरान मलिक का तूफानी कमबैक, लौट आया टीम इंडिया का हथियार

रिटायर्ड खिलाड़ियों को कितनी पेंशन मिलती है?
पिछले कुछ साल में बीसीसीआई ने पेंशन राशि में जबरदस्त बढोतरी की है. टेस्ट क्रिकेटरों की पेंशन 37,500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रति माह कर दी गई है. इसी तरह प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों की पेंशन 15,000 रुपये से बढ़कर 30,000 रुपये प्रति माह हो गई है. वरिष्ठ खिलाड़ियों को पहले 50,000 रुपये मिलते थे, अब उन्हें 70,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

रिटायरमेंट के बाद भी सेट जिंदगी, BCCI देती है पेंशन, कितने मिलते हैं पैसे?



Source link