सड़क बनी दलदल, खाट में मरीज को 2km तक चले लोग, Satna का वीडियो देख गुस्से से भर जाएंगे आप

सड़क बनी दलदल, खाट में मरीज को 2km तक चले लोग,  Satna का वीडियो देख गुस्से से भर जाएंगे आप


Last Updated:

Satna Viral Video: एमपी के मैहर से सामने आया एक वीडियो इस समय पूरे विंध्य में सुर्खियों में है. वीडियो में ग्रामीणों को बारिश से कीचड़ में तब्दील हो चुके रास्ते पर बीमार मरीज को खटिया पर ढोते देखा जा सकता है. आ…और पढ़ें

Satna News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने विकास के तमाम दावों की पोल खोल दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ग्रामीणों को एक बीमार व्यक्ति को खटिया पर लिटाकर कीचड़ भरे रास्ते से ले जाते देखा जा सकता है. यह दृश्य न केवल विंध्य में चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि आखिर आज़ादी के सात दशकों बाद भी गांव की सड़कें अब तक पक्की क्यों नहीं हो सकीं.

यह मामला ग्राम पंचायत बंशीपुर का है, जहां के लोग पिछले 60 वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव आते ही नेताओं के वादे गूंजते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही वे वादे खोखले साबित हो जाते हैं. नतीजा यह है कि आज भी गांव तक एंबुलेंस पहुंचने का कोई इंतजाम नहीं है और लोगों को बीमार या घायल को खटिया पर उठाकर 2 किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है.

खटिया पर 42 वर्षीय मरीज, फिर निजी वाहन से अस्पताल
हाल ही में गांव के 42 वर्षीय एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई. एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी इसलिए चार ग्रामीणों ने उसे खटिया पर लैटाकर कीचड़ भरे रास्ते से सड़क तक पहुंचाया. वहां से उसे निजी वाहन से मैहर अस्पताल ले जाया गया. ग्रामीणों के अनुसार यह पहली बार नहीं है बल्कि बरसात के मौसम में गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों और मरीजों के साथ अक्सर ऐसी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं.

विंध्य में वायरल वीडियो ने बढ़ाई नाराजगी
इस पूरी घटना का वीडियो गांववालों ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया. वीडियो अब पूरे विंध्य क्षेत्र में आग की तरह फैल चुका है. लोग इसे सरकार और प्रशासन की उदासीनता बता रहे हैं, और सरकार से जल्द समाधान की मांग चाहते हैं.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

हे भगवान… Satna का यह वीडियो देख गुस्से से भर जाएंगे आप



Source link