रैली में आधा सैकड़ा से अधिक चारपहिया वाहन और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष का पद संभालने के बाद विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने मां शारदा के दरबार में दर्शन कर मैहर से सतना तक रैली निकाली। इस रैली में आधा सैकड़ा से अधिक चारपहिया वाहन और
.
रैली की शुरुआत मैहर स्थित मां शारदा मंदिर से हुई। यहां दर्शन करने के बाद सिद्धार्थ कुशवाहा कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ रवाना हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी भी उनके साथ रहे।
उचेहरा में तलवार से काटा केक रैली जब उचेहरा पहुंची तो समर्थकों ने विधायक से केक काटने के लिए कहा। इस पर उन्होंने तलवार से केक काटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
रैली का समापन सतना शहर के सेमरिया चौराहे स्थित टाउन हॉल में हुआ। यहां कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सिद्धार्थ कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।