Last Updated:
10 सितंबर को भारत और यूएई के बीच खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का पहला मैच होगा, जिसमें फैंस की खास नजरें भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी. लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी कहानी होगी गाजियाबाद के युवा क्रिकेटर आर्यंश शर्मा क…और पढ़ें
एशिया कप के पहले मैच में टीम इंडिया को एक भारतीय खिलाड़ी से खतरा 10 सितंबर को भारत और यूएई के बीच खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का पहला मैच होगा, जिसमें फैंस की खास नजरें भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी. लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी कहानी होगी गाजियाबाद के युवा क्रिकेटर आर्यंश शर्मा की. भारत में जन्मे इस खिलाड़ी का चयन यूएई टीम में हुआ है और अब वे उसी देश के खिलाफ मैदान में उतरेंगे जिस टीम में उनके कई रोल मॉडल खेल रहे होंगे और वो खुद भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने को बेताब होंगे.
भारतीय टीम एशिया कप के लिए जब 10 सितंबर को मैदान पर उतरेगी तो उनका सामना अपने देश के गाजियाबाद शहर के 20 वर्षीय बल्लेबाज और विकेटकीपर आर्यंश से होगा . आर्यंश का जन्म 3 दिसंबर 2004 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था. वे महज दो साल की उम्र में अपने परिवार के साथ यूएई चले गए. दुबई में पढ़ाई के दौरान ही उनकी क्रिकेट में रुचि बढ़ी और परिवार के मदद से उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाया. आर्यंश ने पहली बार 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में यूएई टीम में मौका मिला और फिर उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आर्यंश 2024 टी20 विश्व कप क्वालीफायर्स में भी टीम का हिस्सा रहे. उन्हें बड़ा मौका 2023 में मिला, जब नेपाल में ट्राई सीरीज के लिए यूएई की सीनियर टीम में जगह मिली जहां से उनको भारत के खिलाफ खेलने का रास्ता खुल गया.
भारत को एशिया कप के पहले मैच में आर्यंश से बचकर रहना होगा क्योंकि वो अपने डेब्यू मैच में ही दिखा चुके है कि वो कितने खतरनाक खिलाड़ी हैं. 17 अगस्त 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और पहले ही मैच में 43 गेंदों पर 60 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. अब तक उन्होंने 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 365 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. साफ है आर्यंश भारत के खिलाफ अपना बेस्ट देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे क्योंकि वो जानते है कि सूर्या की टीम के खिलाफ एक अच्छा प्रदर्शन उनके करियर के ग्राफ को आसमान पर पहुंचा सकता है.