Rohit Sharma: टीम इंडिया के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की. टीम इंडिया उस दौरान पूरे टूर्नामेंट में अजेय साबित हुई. अब हिटमैन ने अपनी उस यादगार जीत को याद किया है. उन्होंने याद किया कि वह ट्रॉफी टीम इंडिया के लिए कितनी जरूरी थी. कई बार भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी के करीब जाकर वापस लौटी.
फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी थी मात
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भी टीम इंडिया को जीत के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे. भारतीय टीम का हाल वर्ल्ड कप 2023 जैसा था. भारत ने लगातार मैच जीते लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम रोड़ा बन गई थी. लेकिन आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव का एक कैच यादगार बना और टीम इंडिया ने आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया. रोहित-कोहली ने इस लम्हें को निचोड़ लिया.
क्या बोले रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा ने ओरल बी के एक इवेंट में इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, ‘सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि वो विश्व कप जीत सबके लिए अहम थी क्योंकि भारत ने आखिरी बार 2011 में विश्व कप जीता था. उसके बाद, हम कई बार जीत के क़रीब पहुंचे, लेकिन जीत नहीं पाए. मुझे लगता है कि इससे न सिर्फ खिलाड़ियों में, बल्कि हम सभी में एक निराशा पैदा हुई. हमें जीतना ही है.’
ये भी पढे़ं.. ओपनिंग में 21 छक्के… संजू या गिल? सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी से उलझाई गुत्थी, किया रनों का तांडव
यह बड़ी बात थी- रोहित शर्मा
रोहित ने आगे कहा, ‘हम इतने क़रीब पहुंचकर भी पीछे रह गए. कहीं न कहीं, वो जुनून था, वो दृढ़ संकल्प था कि चाहे कुछ भी हो जाए, जीतना है. मुझे लगता है कि इन सब बातों ने हमें विश्व कप जीतने में वाकई मदद की.एक भी मैच न हारना और फिर विश्व कप जीतना बहुत बड़ी बात है.’