हिंदुस्तान और पाकिस्तान के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में टकराए, ना बात ना मुलाकात

हिंदुस्तान और पाकिस्तान के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में टकराए, ना बात ना मुलाकात


Last Updated:

एशिया कप 2025 आज से शुरू हो रहा है. टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं. दोनों टीमें अपने-अपने ट्रेनिंग सेशन के दौरान जमकर पसीना बहा रही है. ट्रेनिंग के दौरान दोनों टीमें आमने-सामने भी आई लेकिन…और पढ़ें

मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हुई दुबई में मुठभेड़
नई दिल्ली. दुबई की गर्म हवाओं में जब दोनों टीमों का प्रैक्टिस सेशन हुआ, तो मैदान पर थी चुप्पी थी, न कोई हल्की मुस्कान, न कोई हल्की बातचीत सिर्फ़ निगाहों की टकराहट. कहानी सिर्फ़ क्रिकेट की नहीं है, जज़्बातों की भी है — क्योंकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह पहला बड़ा क्रिकेटिंग टकराव है. 14 सितंबर को एशिया कप के इस महत्त्वपूर्ण मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई में आमने-सामने होंगी हालांकि प्रैक्टिस सेशन में दोनों टीमों के खिलाड़ी सीधे आमना-सामना से बचते नजर आए, और खिलाड़ियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई.

एशिया कप 2025 आज से शुरू हो रहा है. टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं. दोनों टीमें अपने-अपने ट्रेनिंग सेशन के दौरान जमकर पसीना बहा रही है. ट्रेनिंग के दौरान दोनों टीमें आमने-सामने भी आई लेकिन खास बात यह रही कि जब दोनों एक ही जगह प्रैक्टिस करने पहुंचे, पर खिलाड़ियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई.इससे पहले इंग्लैंड में लीजेंड लीग के दौरान पाकिस्तान के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया था जिससे दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच दूरियां काफी बढ़ गई.

ना हाथ मिलाया ना गले मिले

दुबई से आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार , जब भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक ही जगह पहुंचे, तो उनके बीच कोई “हाय-हैलो” तक नहीं हुआ. दोनों कैंप्स ने अपनी-अपनी प्रैक्टिस पूरी की और बिना बातचीत किए मैदान से लौट गए. यह साफ दिखा कि मैदान पर उतरने से पहले दोनों टीमें एक-दूसरे को लेकर कितनी गंभीर और केंद्रित हैं. भारतीय टीम ने दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी में अपना दूसरा ट्रेनिंग सेशन रखा था. टीम का यह सेशन तीन घंटे से ज्यादा चला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों ने लगभग एक-एक घंटे तक बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की. कोच गौतम गंभीर ने टीम की तैयारी पर कड़ी नजर रखी. टीम के ट्रेनर एड्रियन ले रॉक्स ने खिलाड़ियों को फिटनेस ड्रिल कराई, जबकि सितांशु कोटक स्कोरिंग का जिम्मा संभालते नजर आए. भारतीय टीम ने खास फिटनेस ड्रिल ‘ब्रोंको टेस्ट’ भी किया. खिलाड़ियों को पांच-पांच के तीन ग्रुप में बांटा गया. इस दौरान गौतम गंभीर खुद टीम को प्रोत्साहित करते दिखे. यह ड्रिल खिलाड़ियों को मैच के दिन की परिस्थितियों के लिए तैयार करने के मकसद से कराया गया.

उबड़-खाबड़ पिच पर अभ्यास

भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी की ताकत और धार को देखते हुए पाकिस्तान की टीम ने भी एशिया कप से पहले अपनी तैयारियां तेज कर दीं. उन्होंने नेट्स एरिया के उस हिस्से में अभ्यास किया जो काफी अलग-थलग था. वहां उन्होंने ऐसी पिचों पर प्रैक्टिस की जहां गेंद टर्न और असमान उछाल दे रही थी. पाकिस्तान की रणनीति साफ दिखी कि वे भारत के खिलाफ बड़े मैच से पहले कठिन परिस्थितियों में खुद को तैयार करना चाहते हैं.भारतीय टीम की तरफ से जो संकेत मिले है उससे साफ है कि टीम कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल तीनों को मैदान पर उतारेगी.
एशिया कप का आगाज 9 सितंबर को हांगकांग और अफगानिस्तान के बीच अबू धाबी में होगा. टीम इंडिया 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. हालांकि, सबकी नजरें 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी हैं. पुलवामा हमले के बाद दोनों टीमों के बीच यह पहला टकराव होगा हलांकि टिकटों की बिक्री में जिस तरह की मंदी देखने को मिल रही है उससे संकेत मिल रहे है कि इस मैच से जुड़े लोगों के इमोशन अलग अलग तरीके के हैं.

homecricket

हिंदुस्तान और पाकिस्तान के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में टकराए, ना बात ना मुलाकात



Source link