सांप या कुत्ता काट ले तो सबसे पहले कौन सा नंबर मिलाएं? तुरंत मिलेगी मदद

सांप या कुत्ता काट ले तो सबसे पहले कौन सा नंबर मिलाएं? तुरंत मिलेगी मदद


Last Updated:

Which number to dial first on snake or dog bite: क्‍या आपको मालूम है क‍ि अगर आपको कुत्‍ता या सांप ने काट ल‍िया तो सबसे पहले कौन सा नंबर मिलाना चाहिए? नहीं! तो आज ही इस नंबर को फोन में सेव कर लें. भारत सरकार के …और पढ़ें

सांप या कुत्ता काट ले तो सबसे पहले कौन सा नंबर मिलाएं? तुरंत मिलेगी मददकुत्‍ता या सांप काट लें तो सबसे पहले मिला दें ये नंबर..
Snake and Dog bite helpline number: सांप या कुत्ते के काटने पर अक्सर लोग घबरा जाते हैं और समझ में नहीं आता कि क्या करें. इस दौरान बहुत सारे लोग अलग-अलग सलाह भी देते हैं, लेकिन कई बार देर होने या सही समय पर सही ट्रीटमेंट न मिलने की वजह से मरीज की जान पर बन आती है. ऐसी परिस्थिति में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल भारत सरकार की ये हेल्पलाइन आपके लिए सबसे बेहतरीन सहारा हो सकती है. जो मिनटों के भीतर न केवल आपको ये बताएगी कि करना क्या है, बल्कि आपके नजदीकी अस्पताल की लोकेशन भी आपको भेज देगी, जहां जाकर आप एंटी वेनम या एंटी रेबीज वैक्सीन लगवा सकते हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एनसीडीसी की नेशनल रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत यह हेल्पलाइन शुरू की गई है. जो भारत के पांच राज्यों में फिलहाल सुविधा दे रही है. इनमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है, जहां आवारा कुत्तों को लेकर हाल ही में काफी बवाल हुआ था. इस हेल्‍पलाइन पर न केवल कुत्ते, बिल्ली और बंदर के काटने के बाद सलाह ली जा सकती है बल्कि अगर किसी को सांप काट लेता है तो भी इसी नंबर पर फोन करके मदद मांगी जा सकती है.

आज ही सेव कर लें ये नंबर
डॉग बाइट या स्नेक बाइट के लिए भारत सरकार का यहरेबीज हेल्पलाइन नंबर है 15400. आप कहीं भी है.

रेबीज हेल्पलाइन नाम से चल रही इस टोल फ्री हेल्पलाइन पर न सिर्फ कु हैं, अपने फोन से इस नंबर को डायल करके मदद ले सकते हैं. यह हेल्पलाइन कुत्ते के काटने के बाद फर्स्ट एड और उसके बाद रेबीज से बचने के लिए क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी देती है. इतना ही नहीं इस नंबर से आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी भी ले सकते हैं, जहां कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन और एंटी रेबीज सीरम दिया जाता है.

यह हेल्पलाइन आपकी जरूरत के अनुसार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों या वैक्सिनेशन सेंटरों की लोकेशन भी शेयर करती है, ताकि आप वहां जल्द से जल्द पहुंचकर वैक्सीन ले लें. इस हेल्पलाइन को टिकट सिस्टम पर चलाया गया है ताकि यह तब तक लोगों की मदद करे, जब तक कि उसको पूरी मदद न मिल जाए, उसके बाद ही टिकट बंद होगी.

इन पांच राज्यों में काम करती है हेल्पलाइन
फिलहाल यह हेल्पलाइन इन पांच राज्यों नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में काम कर रही है.

प्रिया गौतमSenior Correspondent

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस…और पढ़ें

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सांप या कुत्ता काट ले तो सबसे पहले कौन सा नंबर मिलाएं? तुरंत मिलेगी मदद



Source link