सागर में एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया अधिकारी: मूंग ग्रेडिंग रिपोर्ट सही करने के एवज में मांगे थे 2 लाख; लोकायुक्त की कार्रवाई – Sagar News

सागर में एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया अधिकारी:  मूंग ग्रेडिंग रिपोर्ट सही करने के एवज में मांगे थे 2 लाख; लोकायुक्त की कार्रवाई – Sagar News


रिश्वत लेते सहायक समिति प्रबंधक पकड़ाया।

सागर के जरूआ वेयर हाउस केसली में गुरुवार रात लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सहायक प्रबंधक सेवा सहकारी समिति जरूआ संतोष चौबे और एक प्राइवेट व्यक्ति अजय सिंह घोषी को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। सहायक प्रबंधक मूंग की

.

शिकायत ग्राम पंचायत पड़रई बुजुर्ग के सरपंच दिनेश सिंह ने की थी। उन्होंने बताया कि किसानों की करीब 371 क्विंटल मूंग की तुलाई हो चुकी थी। जब इसे शिविका वेयर हाउस भेजा गया तो संचालक दिव्यांश तिवारी ने खराब ग्रेडिंग बताकर मूंग रखने से मना कर दिया। इसके बाद किसानों ने सहायक प्रबंधक संतोष चौबे से संपर्क किया।

2 लाख रुपए की मांगी थी रिश्वत चौबे ने अपने सहायक राजेश पांडे और संचालक दिव्यांश तिवारी के साथ मिलकर मूंग की ग्रेडिंग रिपोर्ट सही करने और वेयर हाउस में रखने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की। शिकायत लोकायुक्त एसपी कार्यालय पहुंची तो निरीक्षक रोशनी जैन ने सत्यापन किया। आरोपियों ने सत्यापन के दौरान 1 लाख रुपए लेकर काम करने पर सहमति जताई।

मौके पर कार्रवाई करती हुई लोकायुक्त की टीम।

रंगेहाथ दबोचे गए आरोपी गुरुवार रात लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा ने टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजी। टीम ने आवेदक को रिश्वत की राशि देकर वेयर हाउस भेजा। जैसे ही सहायक प्रबंधक चौबे ने 1 लाख रुपए लिए और अपने साथी अजय सिंह घोषी को थमा दिए, टीम ने दबिश देकर दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस केस में शिविका वेयर हाउस संचालक दिव्यांश तिवारी को भी आरोपी बनाया गया है।

पूरी टीम ने मिलकर दी दबिश कार्रवाई में लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक रंजीत सिंह और अन्य अधिकारी शामिल रहे। फिलहाल आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link