Last Updated:
Mouth Ulcer Home Remedies: मुंह के छालों से परेशान हैं? डॉक्टर अनिल पटेल ने बताए घरेलू नुस्खे – हल्दी-शहद से कुल्ला, नारियल पानी, तुलसी और गिलोय का सेवन. जानें सही आहार और दिनचर्या से कैसे मिलेगा तुरंत आराम और …और पढ़ें
भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खानपान के बीच छोटी-छोटी बीमारियां अक्सर बड़ी परेशानी का रूप ले लेती हैं. उन्हीं में से एक है मुंह के छाले. दिखने में ये भले ही मामूली लगते हों, लेकिन इनके दर्द और जलन की वजह से खाना-पीना तक मुश्किल हो जाता है.
घरेलू नुस्खे तुरंत आराम के लिए
आधा गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी डालें. इस पानी से दिन में 2–3 बार कुल्ला करें. हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण और शहद की हीलिंग प्रॉपर्टी छालों को जल्दी भर देती है.
नारियल शरीर को प्राकृतिक ठंडक देता है. रोजाना नारियल पानी पीने से पेट की गर्मी कम होती है और छाले जल्दी ठीक होते हैं. वहीं, नारियल तेल को मुंह में डालकर 2–3 मिनट तक घुमाने से भी सूजन और जलन कम हो जाती है.
सुबह खाली पेट 4–5 तुलसी की पत्तियां चबाएं और ऊपर से गुनगुना पानी पी लें. चाहें तो गिलोय का रस भी ले सकते हैं. तुलसी एंटीसेप्टिक है और गिलोय रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है.
मसालेदार और तैलीय भोजन से परहेज करें.
अंकुरित अनाज, मूंगफली, चना और हरी सब्जियों से विटामिन और आयरन की कमी पूरी करें.
तनाव और नींद पर नियंत्रण
तनाव, चिंता और नींद की कमी से रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है.
योग और ध्यान मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार हैं.
अगर छाले बार-बार हों या लंबे समय तक बने रहें, तो यह शरीर में गंभीर कमी या किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है.