Shameful Cricket Record: क्रिकेट के खेल में सिर्फ टैलेंट नहीं बल्कि किस्मत का भी अहम रोल होता है. रन आउट, नर्वस नाइंटीज जैसे विकेट किस्मत खराब होने से ही होते हैं. हम ऐसे ही एक रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पूरी टीम बदनसीब नजर आई. टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. दिलचस्प बात है कि टीम के एक, दो या तीन नहीं बल्कि 7 बल्लेबाज खराब किस्मत के चलते रन आउट का शिकार हो गए.
सबसे ज्यादा रन आउट
यह शर्मनाक रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट का है, जिसमें एक ही पारी में 7 बल्लेबाजों के रन आउट का दाग देखने को मिलता है. टी20 इतिहास की एक पारी में कभी इतने बल्लेबाज रन आउट नहीं हुए. अब इस रिकॉर्ड का टूटना या फिर रवांडा की टीम पर से ये दाग हटना भी नामुमकिन नजर आता है. ये शर्मनाक रिकॉर्ड साल 2022 में बना था जब रवांडा और मलावी की टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने उतरी थीं.
कैसे हुए 7 रन आउट?
रवांडा की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. इस दौरान टीम के ओपनिंग बल्लेबाज ही रन आउट का शिकार हो गए. इसके बाद रन आउट का सिलसिला नहीं थमा और लगातार बल्लेबाज रन आउट होते ही रहे. यहां तक 10वें नंबर का बल्लेबाज भी रन आउट हो गया. इस मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन आउट का शर्मनाक रिकॉर्ड बना.
ये भी पढे़ं.. 4 गेंद में 4 विकेट और तूफानी हैट्रिक… अनजान भारतीय गेंदबाज ने मचाई सनसनी, पलक झपकते बल्लेबाज किए ढेर
6 बार हुए 5 रन आउट
7 बल्लेबाज के रन आउट के बावजूद रवांडा को जीत मिल गई. इससे पहले 6 मुकाबलों में ज्यादा से ज्यादा 5 बल्लेबाज रन आउट हुए थे, लेकिन इस मैच का रिकॉर्ड अब टूटना काफी मुश्किल है. देखना होगा कि ये दाग किसी और टीम पर लगता है या रवांडा इस शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ क्रिकेट इतिहास में नंबर-1 नजर आएगी.