एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में गुरप्रीत को पहला गोल्ड: जूनियर टीम ने 4 मेडल जीते;भारत 82 मेडल के साथ टॉप पर

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में गुरप्रीत को पहला गोल्ड:  जूनियर टीम ने 4 मेडल जीते;भारत 82 मेडल के साथ टॉप पर


39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कजाकिस्तान में चल रहे एशियन चैंपियनशिप में गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में 572 का स्कोर कर गोल्ड मेडल जीता।

कजाकिस्तान के शिमकेंट में चल रहे 16वें एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के रियो ओलिंपियन गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। वहीं, उनके साथी अमनप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके साथ ही दोनों ने हर्ष गुप्ता के साथ मिलकर टीम गोल्ड भी जीता, जिसमें उनका संयुक्त स्कोर 1709 रहा।

इस के साथ भारत का मेडल टैली में कुल 82 मेडल हो गए, जिसमें 44 गोल्ड, 20 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

गुरप्रीत सिंह ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय इवेंट में गोल्ड जीता 37 साल क गुरप्रीत सिंह ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 12 साल पहले तेहरान में हुई एशियाई चैंपियनशिप में इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

गुरप्रीत और अमनप्रीत दोनों ने 572 का समान स्कोर बनाया, लेकिन गुरप्रीत के 18 इनर सर्कल शॉट्स की तुलना में अमनप्रीत के 11 इनर सर्कल शॉट्स थे, जिसके कारण गुरप्रीत ने गोल्ड हासिल किया। इस स्पर्धा में चीन के सु लियानबोफान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

37 साल क गुरप्रीत सिंह ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीता

37 साल क गुरप्रीत सिंह ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीता

जूनियर 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में भी तीन मेडल 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर इवेंट में भारत को तीन मेडल मिले। सूरज शर्मा ने 571 के स्कोर के साथ सिल्वर और तनिष्क नायडू ने 568 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इन दोनों ने मुकेश नीलावल्ली के साथ मिलकर जूनियर टीम गोल्ड मेडल भी हासिल किया, जिसमें उनका संयुक्त स्कोर 1703 रहा।

50 मीटर राइफल प्रोन में जूनियर टीम ने गोल्ड जीता 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में भारत को इंडिविजुअल मेडल तो नहीं मिले, लेकिन जूनियर वर्ग में सामी उल्लाह खान, आद्रियन कर्माकर और कुशाग्र सिंह राजावत की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1844.3 के संयुक्त स्कोर के साथ टीम गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

______________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में लगातार तीसरा सिल्वर जीता: 85.01 मीटर का थ्रो किया; जर्मनी के वेबर पहले स्थान पर रहे

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल 2025 में दूसरा स्थान हासिल किया। चोपड़ा का डायमंड लीग में लगातार तीसरा सिल्वर मेडल है। उन्होंने 85.01 मीटर का थ्रो किया। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर के लेट्जिग्रुंड स्टेडियम में गुरुवार को हुए फाइनल में जर्मनी के जूलियन वेबर ने शानदार 91.51 मीटर का थ्रो कर गोल्ड जीता। वहीं, त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 84.95 मीटर के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link