हरदा में साल के अंतिम दिन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ: देश की खुशहाली और वसुधैव कुटुम्बकम का दिया संदेश – Harda News

हरदा में साल के अंतिम दिन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ:  देश की खुशहाली और वसुधैव कुटुम्बकम का दिया संदेश – Harda News


हरदा में साल के अंतिम दिन बुधवार शाम को हनुमान मंदिरों सहित अन्य मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। नए साल की पूर्व संध्या पर सनातनी बंधुओं ने देश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना के साथ यह आयोजन किया।

.

शहर के सभी मंदिरों में शाम 7 बजे से विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने एक साथ पांच-पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नई दिशा देना था।

सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज द्वारा पिछले चार सालों से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और धर्म जागरण के उद्देश्य से साप्ताहिक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष के अंतिम दिन भी प्रमुख हनुमान मंदिरों में सामूहिक पाठ का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने सर्वधर्म समभाव और सनातन धर्म के मूल संस्कारों तथा विचारधारा के तहत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश दिया।

संस्था के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में नई पीढ़ी पर पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव बढ़ रहा है। इसके कारण बच्चे अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कारों के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि साल के अंतिम दिन युवा ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के बजाय देर रात की पार्टियों, नशे और मांसाहार जैसे आयोजनों में शामिल होते हैं।उन्हें सनातन संस्कृति से जोड़ने रखने और भगवत भक्ति से जोडने जिले के सैकड़ों मन्दिरों में सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।



Source link