एशिया कप 2025 में भारत को हराना होगा बेहद मुश्किल, दुबई के मैदान पर ऐसा है रिकॉर्ड, तो फिर ट्रॉफी पक्की!

एशिया कप 2025 में भारत को हराना होगा बेहद मुश्किल, दुबई के मैदान पर ऐसा है रिकॉर्ड, तो फिर ट्रॉफी पक्की!


Team India T20I Record Dubai: भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप 2025 में खेलने के लिए तैयार है. टूर्नामेंट के लिए एक मजबूत टीम का सेलेक्शन हो चुका है और अब प्लेयर्स के वहां जाने की बारी है. ऐसी खबरें आई हैं कि 4 सितंबर को टीम दुबई में इकट्ठा होगी. 9 सितंबर को एशिया कप की शुरुआत होगी. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी. इसके बाद 14 सितंबर को दुबई में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी.  टीम का तीसरा ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा, जिसके बाद सुपर फोर राउंड शुरू होगा.

सीधे दुबई पहुंचेंगे सभी खिलाड़ी

इस बार खिलाड़ियों के लिए एक नया तरीका अपनाया गया है. पहले की तरह मुंबई में इकट्ठा होने के बजाय सभी खिलाड़ी अपने-अपने शहरों से सीधे दुबई पहुंचेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह फैसला खिलाड़ियों की सुविधा और लॉजिस्टिक्स को देखते हुए लिया है. भारतीय टीम के दुबई में टी20 रिकॉर्ड को देखें तो वह शानदार रहा है. टीम इंडिया ने अपने पिछले मैच में यहां जीत हासिल की थी. उसने 2022 में अफगानिस्तान को हराया था.

Add Zee News as a Preferred Source


टीम इंडिया को मिली थी शर्मनाक हार

दुबई में भारत ने अब तक 9 टी20 मैच खेले हैं. 2021 में यहां पहली बार उसका मुकाबला पाकिस्तान से हुआ था और उस मैच में भारत को हार सामना करना पड़ा था. वह टी20 वर्ल्ड कप का मैच था. भारतीय टीम पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हारी थी. उसके बाद उसी टूर्नामेंट में भारत को न्यूजीलैंड से भी हार मिली थी.

ये भी पढ़ें: कौन है पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड? गणेश चतुर्थी पर इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ की पूजा, वायरल फोटो ने मचाई सनसनी

भारत ने जीते थे लगातार 4 मैच

भारत ने इन दो हार के बाद दुबई में लगातार चार मैच जीते. उसने स्कॉटलैंड, नामीबिया, पाकिस्तान और हांगकांग को हराया. उसके बाद फिर उसे पाकिस्तान के खिलाफ 2022 में हार मिली. श्रीलंका ने भी तब उसे हराया था. यह दोनों मैच एशिया कप के थे. टीम इंडिया ने फिर अफगानिस्तान को परास्त किया था.

दुबई में भारत के टी20 मैच और रिजल्ट

2021- पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया
2021- न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हरया
2021- भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराया
2021- भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया
2022- भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
2022- भारत ने हांगकांग को 40 रन से हराया
2022- पाकिस्तान ने 5 विकेट से हराया
2022- श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया
2022- भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराया

ये भी पढ़ें: कितनी है वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की सैलरी? टीम इंडिया के गेंदबाज को धो डाला, फैंस को आ गई ‘वीरू’ की याद

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा.



Source link