कंटेनर से मिली 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, चालक गिरफ्तार
धार में तिरला पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध कंटेनर को रोका। शुरुआत में वाहन के पिछले हिस्से में कुछ नहीं मिला, लेकिन शक के आधार पर जब कंटेनर केबिन की तलाशी ली गई, तो केबिन के भीतर अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थ
.
पुलिस पूछताछ में वाहन चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। आरोपी की पहचान पप्पू सिंह, निवासी रतलाम, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
गुजरात जा रहा था शराब का कंटेनर
यह शराब गुजरात ले जाई जा रही थी, जहां शराबबंदी के चलते इस तरह की तस्करी आम है। तिरला थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। जल्द ही सप्लाई चेन में जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
पुलिस ने जब्त शराब की कीमत का आंकलन कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
देखिए तस्वीरें…
गुजरात जा रहा था शराब का कंटेनर

50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाकर रखी गईं