40 फीट की ऊंचाई पर प्रोफाइल शीट पर वेल्डिंग के दौरान मजदूर का पैर फिसल गया।
कटनी के झिंझरी चौकी क्षेत्र स्थित मीरा सीमेंट कंपनी में शुक्रवार वेल्डिंग काम के दौरान 22 साल के मजदूर अमन बर्मन की मौत हो गई। अमन गुलवारा गनियारी गांव का रहने वाला था।
.
40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा
शाम करीब 4 बजे वह 40 फीट की ऊंचाई पर प्रोफाइल शीट पर वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा।
कंपनी की गाड़ी से घायल अमन को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
झिंझरी चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।