Last Updated:
Chhatarpur News: छतरपुर जिले के धवाड़ गांव में पलाश के पेड़ पर भगवान गणेश की आकृति उभर आई है. यह आकृति वायरल होने के बाद हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं. जानें इस अद्भुत चमत्कार की पूरी कहानी.
वीडियो वायरल होने के बाद इस पेड़ में बनी अद्भुत आकृति को देखने के लिए जिले भर से लोग आ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने तो इस पेड़ में बनी भगवान गणेश की आकृति की पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है. गांव के लोग सुबह-शाम आकर यहां पूजा-पाठ और आरती भी करते हैं. जैसे-जैसे लोगों को इस पेड़ के चमत्कार के बारे में पता चल रहा है वैसे ही लोगों की आस्था बढ़ती ही जा रही है.
धवाड़ गांव के निवासी संजय मिश्रा बताते हैं कि खेत में एक पेड़ है जो पलाश का बताया जा रहा है. इस पेड़ में अपने आप ही एक ऐसी अद्भुत आकृति बन गई है जो हु-ब-हू भगवान गणेश के समान दिखती है. भगवान गणेश की इस चमत्कारिक आकृति को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. इस पेड़ में भगवान गणेश की आकृति तो बहुत दिन पहले बन गई थी लेकिन लोगों की नजर में अभी आई है. अभी गणेश उत्सव चल रहा है तो अब लोगों की भीड़ और भी ज्यादा बढ़ रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया चमत्कार
संजय बताते हैं कि छतरपुर जिले में भगवान गणेश की प्राचीन मूर्तियां और मंदिर भी कम ही हैं. ऐसे में एक पेड़ में भगवान गणेश की आकृति बनना प्रकृति का संयोग ही है. हम तो इसे अद्भुत चमत्कार ही मानते हैं. पेड़ तो वैसे ही भगवान का एक रूप होता है और इस पेड़ में भगवान की आकृति बनना खुशी की बात है. स्थानीय निवासी इसे चमत्कार बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे प्रकृति का एक संयोग मान रहे हैं. इस आकृति का सच अभी भी एक रहस्य बना हुआ है.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें