अस्पतालों में वायरल इन्फेशन के ज्यादा मरीज आ रहे।
जबलपुर के मौसम में लगातार हो रहे बदलाव ने लोगों की सेहत पर बुरा असर डाला है। कभी बारिश, कभी धूप और फिर अचानक से ठंडी हवाओं के कारण वायरल इन्फेक्शन और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर शहर के सबसे बड़े सरकारी अ
.
अस्पतालों में बेड फुल, फ्लोर पर करना पड़ रहा इलाज
अस्पताल के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. नवीन कोठारी ने बताया कि मौसम में हो रहे इस अचानक परिवर्तन के कारण लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो रही है, जिससे वे आसानी से वायरल इन्फेक्शन और मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
डॉ. कोठारी के मुताबिक, अस्पताल की 280 बेड की क्षमता पूरी तरह भर चुकी है और कई वार्डों में मरीजों का फ्लोर प्लेट बेड लगाकर इलाज करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा मरीज खांसी, बुखार और बदन दर्द जैसी मौसमी बीमारियों के आ रहे हैं। ये तकलीफें आमतौर पर 7 दिन तक बनी रहती हैं और पहले-दूसरे दिन के बाद और भी बढ़ जाती हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी डेंगू के मरीजों की संख्या बहुत अधिक नहीं है, लेकिन वायरल इन्फेक्शन के मामले सबसे ज्यादा हैं।
बदलते मौसम के चलते अस्पतालों में बेड फुल।
डॉ. कोठारी ने लोगों को सलाह दी है कि वे खान-पान का विशेष ध्यान रखें और बाजार की खुली चीजें खाने से बचें। उन्होंने बताया कि इस समय वायरल इन्फेक्शन और डायरिया सबसे ज्यादा फैल रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, अस्पताल प्रशासन ने वार्डों में डबल स्टाफ तैनात किया है और डॉक्टरों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे मरीजों का नियमित रूप से राउंड लेते रहें ताकि किसी को भी किसी तरह की परेशानी न हो।