सेवढ़ा में अतिक्रमण हटाने पहुंचे कर्मचारियों-दुकानदारों में लाठी-डंडों चले: पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली; नाराज कर्मचारियों ने धरना देकर जताया विरोध – datia News

सेवढ़ा में अतिक्रमण हटाने पहुंचे कर्मचारियों-दुकानदारों में लाठी-डंडों चले:  पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली; नाराज कर्मचारियों ने धरना देकर जताया विरोध – datia News


दतिया की सेवढ़ा तहसील में अंबेडकर पार्क पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम और दुकानदारों के बीच शुक्रवार दोपहर जमकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडे चले, गाली-गलौज हुई और कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पूर

.

जानकारी के मुताबिक, सेवड़ा नगर के बस स्टैंड स्थित अंबेडकर पार्क पर श्रीचंद पटवा नामक व्यक्ति ने बीते दो वर्षों से स्थायी अतिक्रमण कर रखा था। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद नगर परिषद के सफाई दरोगा अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने शुक्रवार दोपहर में पहुंचे।

मौके पर मौजूद दुकानदारों ने पहले तो टीम से बहस की, लेकिन बात में जल्दी ही हाथापाई तक पहुंच गई। सफाई कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल होने से बचे। इस दौरान आम लोग भी सहमे नजर आए।

वायरल वीडियो की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन नाराज सफाई कर्मचारियों ने वहीं पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीओपी अजय चानना ने कर्मचारियों और दुकानदारों से शिकायत लेकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।



Source link