हरदा में अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई: 8.6 किलो डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार – Harda News

हरदा में अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई:  8.6 किलो डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार – Harda News


हरदा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हंडिया थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में डोडा छिलका जब्त किया।

.

28 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर कोलीपुरा की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कोलीपुरा पुलिया के पास से आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष उर्फ राकेश है, जो कोलीपुरा तलाई टप्पर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 8.642 किलो डोडा छिलका बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 42 हजार 500 रुपए है। इसके अलावा आरोपी से 10 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भदौरिया और उनकी टीम शामिल रही।



Source link