6 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, गेंदबाज ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर पलट दिया पासा

6 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, गेंदबाज ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर पलट दिया पासा


Last Updated:

Dilshan Madushanka took hat trick: तेज गेंदबाज दिलाशान मधुशंका ने हार के मुंह से अपनी टीम को निकालकर जीत दिलाई. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर मैच का प…और पढ़ें

6 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, गेंदबाज ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर पलट दिया पासादिलशान मदुशंका ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर मैच का पासा पलट दिया.
नई दिल्ली. तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर श्रीलंका को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में सात रन से रोमांचक जीत दिलाई. 299 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ज़िम्बाब्वे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी, लेकिन मदुशंका ने ओवर की पहली गेंद पर सिकंदर रजा को 92 रन पर बोल्ड कर दिया और फिर अगली गेंद पर ब्रैड इवांस को फाइन लेग पर कैच आउट करा दिया. ओवर की तीसरी गेंद पर मदुशंका ने रिचर्ड नगारवा का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया. उन्होंने आखिरी तीन गेंदों पर केवल दो रन दिए और अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी.

श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 298 रन बनाए थे. जवाब में जिम्बाब्वे (SL vs ZIM) की टीम 8 विकेट पर 291 रन बना सकी. श्रीलंका 7 रन से पहला वनडे जीतने में सफल रहा.जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. लंकाई बल्लेबाजों ने अपनी पारी के अंत में रनों का अंबार लगा दिया. श्रीलंका ने एक समय 13 ओवर बाकी रहते 5 विकेट पर 161 रन बना लिए थे.जेनिथ लियानागे और कामिंडु मेंडिस ने टीम को संभाला. लियानागे ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 और कामिंडु ने 36 गेंदों पर 57 रन बनाए. दोनों ने 83 गेंदों पर 137 रन जोड़कर ज़िम्बाब्वे के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा.

मेजबान जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने चार गेंदों में अपने पहले दो विकेट गंवा दिए, लेकिन कार्यवाहक कप्तान सीन विलियम्स और बेन कुरेन ने तीसरे विकेट के लिए 118 रन जोड़कर घरेलू दर्शकों में उम्मीद जगाई. कुरेन ने 70 रन बनाए, लेकिन रजा और टोनी मुनयोंगा (नाबाद 43) के बीच छठे विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी ने जिम्बाब्वे को जीत के करीब लाकर खढड़ा कर दिया. जिसके बाद मदुशंका ने शानदार गेंदबाजी की. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने 62 रन देकर 4 विकेट लिए.

जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन गुरुवार को पिंडली में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे. जिसके बाद विलियम्स ने कप्तानी संभाली. दो मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा, जिसके बाद तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी. श्रीलंका अब वनडे सीरीज नहीं हार सकता. उसकी नजर मेजबानों की क्लीनस्वीप पर होगी.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

6 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, गेंदबाज ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर पलट दिया पासा



Source link