घर में सो रही महिला से पड़ोसी ने किया रेप: कोर्ट ने भेजा जेल, आरोपी मजदूरी का काम करता है – Sheopur News

घर में सो रही महिला से पड़ोसी ने किया रेप:  कोर्ट ने भेजा जेल, आरोपी मजदूरी का काम करता है – Sheopur News



जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को 45 साल की महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। उसका पति खेती के काम से दूसरे गांव गया था।

.

रात में पड़ोसी मेघराज केवट महिला के घर में घुस गया। उसने महिला के साथ रेप किया। महिला के देवर की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।

अगले दिन पीड़िता ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सत्यम सिंह गुर्जर ने कहा कि आरोपी मेघराज केवट के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी मजदूरी का काम करता है।



Source link