बुंदेलखंड को सीएम मोहन यादव का उपहार: छतरपुर में स्टेडियम के लिए 10 करोड़, भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, श्री कृष्ण धाम बनेगा – Chhatarpur (MP) News

बुंदेलखंड को सीएम मोहन यादव का उपहार:  छतरपुर में स्टेडियम के लिए 10 करोड़, भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, श्री कृष्ण धाम बनेगा – Chhatarpur (MP) News


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को छतरपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य श्रीकृष्ण महोत्सव में शामिल होकर जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने श्रीकृष्ण धाम के लिए 1 करोड़ रुपए, नया स्टेडियम बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए और बगौता में 20 एकड़ भ

.

बुंदेलखंड के वीरों को किया नमन मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पूरे भारत देश को समझना है तो भगवान राम और भगवान कृष्ण के विचारों को समझना होगा। उन्होंने बुंदेलखंड के वीरों महाराजा छत्रसाल और आल्हा ऊदल की वीरता का जिक्र करते हुए कहा कि -छत्ता तोरे राज में धक-धक धरती होए- इसी तरह उन्होंने आल्हा ऊदल की वीरता को नमन करते हुए कहा कि उनके सामने संसार की बड़ी ताकते सरेंडर हो जाती थी।

विधायक ललिता यादव ने सीएम को सोने की मूर्ति भेंट की

भाईदूज पर मिलेंगे 1500 रुपए कार्यक्रम की शुरुआत हरिद्वार से आए पंडितों के शंखनाद और बनारस की टोली की गंगा आरती से हुई। इस मौके पर विधायक ललिता यादव ने मुख्यमंत्री को स्वर्ण प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री का साफा बांधकर, शाल और श्रीफल देकर स्वागत किया गया। वहीं बहनों ने उन्हें विशाल राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को खुश करते हुए ऐलान किया कि भाई दूज पर उन्हें 1500 रुपए दिए जाएंगे।

सीएम ने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया

सीएम ने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया

तीन घंटे देरी से पहुंचे सीएम मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे की देरी से ग्वालियर से खजुराहो होते हुए छतरपुर पहुंचे और शाम 6 बजे मेला ग्राउंड स्थित मंचीय कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने शोभायात्रा में भी भाग लिया। यह यात्रा मेला ग्राउंड से शुरू होकर छत्रसाल चौक, पुरानी तहसील चौक, बाजार और बस स्टैंड होते हुए जवाहर रोड से भाजपा कार्यालय तक निकाली गई। देर रात मुख्यमंत्री रेलवे स्टेशन से हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए रवाना हो गए।



Source link