दुबई रवाना होने से पहले COE पहुंचे गिल, BCCI की कड़ी गाइडलाइंस, फिटनेस टेस्ट करना होगा पास

दुबई रवाना होने से पहले COE पहुंचे गिल, BCCI की कड़ी गाइडलाइंस, फिटनेस टेस्ट करना होगा पास


एशिया कप 2025 की शुरुआत में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. भारतीय टीम की तैयारी एकदम जोरों-शोरों पर है. टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलेगी. एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया 4 सितंबर को दुबई रवाना होगी,  लेकिन इससे ठीक पहले बीसीसीआई ने शुभमन गिल को एक फिटनेस टेस्ट पास करने को कहा है. गिल बिना ये टेस्ट पास किए दुबई के लिए नहीं निकल सकते हैं. बोर्ड इस टेस्ट को लेकर काफी सख्ती बरत रही है. गिल के साथ पूरी टीम को ये टेस्ट देना होगा.  गिल की बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि तबीयत खराब होने के चलते उन्हें दिलीप ट्रॉफी बीच से छोड़ना पड़ा था. गिल फिटनेस टेस्ट के लिए बीसीसीआई के बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं, जल्द ही साफ हो जाएगा वे एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं…

अलग-अलग दुबई निकलेंगे खिलाड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो गिल की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिस वजह से उनको दिलीप ट्रॉफी के बीच मैचों से बाहर होना पड़ा था.  शुक्रवार यानी 29 अगस्त को बैंगलोर के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने अपने होमटाउन में प्रैक्टिस भी की थी.  वैसे तो सभी प्लेयर्स एक साथ ही किसी भी विदेशी दौरे के लिए रवाना होते हैं, लेकिन इस बार अभ्यास करने के बाद खिलाड़ी 4 सितंबर को एक-एक करके दुबई के लिए निकलेंगे और वहां पर एक साथ इकट्ठा होंगे. 

5 तारीख को पहला अभ्यास सत्र
4 सितंबर को दुबई पहुंचने के बाद टीम का पहला प्रैक्टिस सेशन 5 सितंबर को कराया जाएगा. बहरहाल, प्रैक्टिस के लिए अभी ग्राउंड तय नहीं हो पाया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है दुबई में मौजूद आईसीसी अकादमी में आयोजित किया जाएगा. 9 सितंबर से शुरु होने वाले टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 तारीख को यूएई के खिलाफ खेलेगी. वहीं, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक महाजंग होगी. 

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें:  एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का महारिकॉर्ड, लिस्ट में इन खिलाड़ियों का दबदबा

 

एशिया कप 2025 भारतीय टीम की स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा.



Source link