Flowering Plants for Home: गमले में आसानी से उगाएं ये 5 फूल, घर बनेगा खुशबू का गार्डन, फैलेगी positivity!

Flowering Plants for Home: गमले में आसानी से उगाएं ये 5 फूल, घर बनेगा खुशबू का गार्डन, फैलेगी positivity!


Last Updated:

Best Flowering Plants for Home: कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो आसानी से गमले में उगाए जा सकते हैं और सही देखभाल से इनमें जल्दी फूल भी आने लगते हैं.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर. अगर आप भी फूलों के पौधे लगाने के शौकीन हैं तो आज हम आपको बरसात के दिनों में ऐसे पांच पौधे लगाने के बारे में सही जानकारी बताने के लिए जा रहे हैं जो पौधे आप आपके घर पर गमले में लगा सकते हैं. आपको फूलों के लिए बाजार नहीं जाना पड़ेगा. आपके घर पर ही फूल आपको मिलने लग जाएंगे. आइए आज हम आपको एक्सपर्ट कृषि अधिकारी के अनुसार सही जानकारी बताने जा रहे हैं.

एक्सपर्ट कृषि अधिकारी ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर आप भी आपके घर पर फूल वाले पौधे लगाने जा रहे हैं जिसमें आज हम आपको ऐसे पांच पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 30 से 40 दिन में फुल देना शुरू कर देते हैं. सदाबहार. गेंदा. मोगरा. कनेर. गुड़हल ऐसे पौधे हैं कि यह 30 से 40 दिन में फूल देना शुरू कर देते हैं. और आप इनको गमले में भी लगा सकते हैं. कोई अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है.

इन पौधों की यह होती है खासियत 
अगर आप सदाबहार का पौधा लगाने जा रहे हैं तो यह भारत में 365 दिन खिलने वाला एक खूबसूरत पौधा है जो पूरे साल लगा रहता है यह गुलाबी सफेद और लाल जैसे रंगों में आता है और इसमें बहुत कम पानी और देखभाल की जरूरत होती है. गेंदे का पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना बहुत आसान है यह सीधे बीज से भी उगाया जा सकता है और  गमले में भी लग जाते हैं. मोगरा यह एक और पौधा है जिसे आप आसानी से गमले में लगा सकते हैं.कनेर का पौधा भी आसानी से उगने वाले फूलों में से एक हैं. गुड़हल यह एक शुभ फूल वाला पौधा है जिसे आप घर पर गमले में भी लगा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गमले में आसानी से उगाएं ये 5 फूल, घर बनेगा खुशबू का गार्डन, फैलेगी positivity!



Source link