Last Updated:
Asia Cup 2025 match timings revised:एशिया कप के आयोजन से पहले मैचों के समय में बदलाव हुआ है. इस बदलाव का असर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर पड़ा है. एशिया कप नौ सितंबर से यूएई में खेला जाएगा. भारत एशिया कप में …और पढ़ें
एशिया कप मुकाबलों के समय में हुआ बदलाव. अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ऐलान किया है की कि संयुक्त अरब अमीरात में भीषण गर्मी के कारण आगामी एशिया कप (Asia Cup) के 19 में से 18 मैचों का शुरू होने का समय मूल कार्यक्रम से आधे घंटे पीछे कर दिया गया है. संशोधित समय के अनुसार अब मैच स्थानीय समयानुसार शाम 6.30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) शुरू होंगे. इस बार टी-20 प्रारूप में आयोजित होने वाला यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट नौ से 28 सितंबर तक दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा.
एशिया कप के मुकाबले जो भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से खेले जाने हैं, वो अब आधे घंटे की देरी से खेले जाएंगे. मतलब मुकाबले अब रात 8:00 बजे से खेले जाएंगे.खाड़ी देशों में सितंबर महीने में तापमान दिन के समय 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है.देर शाम तक भी तापमान इतना ही गर्म रहता है. भीषण गर्मी में खिलाड़ियों को खेलने से बचाने के लिए क्रिकेट बोर्ड्स ने मैचों के समय को थोड़ा आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था.ब्रॉडकास्टर्स के पास यह प्रस्ताव भेजा गया था और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया. मैचों के समय में बदलाव का असर डे नाइट में खेले जाने वाले सभी मुकाबलों पर पड़ेगा. टूर्नामेंट में जिस दिन एक मैच होगा वह अपने तय समय पर ही शुरू होगा. यह मुकाबला 15 सितंबर को यूएई और ओमान के बीच यूएई में खेला जाएगा.
एशिया कप मैचों के संशोधित समय को अपडेट कर दिया गया है
ईसीबी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, ‘एशिया कप 2025 के 19 मैचों में से 18 के शुरू होने का समय अपडेट कर दिया गया है. ये मैच अब स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होंगे.’ बयान के अनुसार, ‘सोमवार, 15 सितंबर को यूएई और ओमान के बीच मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद चार बजे शुरू होगा. यह टूर्नामेंट का दिन में खेले जाने वाला एकमात्र मैच होगा.’ एशियाई क्रिकेट परिषद ने इससे पहले जो कार्यक्रम जारी किया था उसके अनुसार मैच स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे शुरू होने थे.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें