शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के वीरखेड़ी गांव में बुधवार रात रहस्यमयी तरीके से लापता हुआ 20 वर्षीय अंकेश जाटव पुत्र गद्दू जाटव आखिरकार मृत मिला। शनिवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने पानी से भरे गड्ढे से उसका शव बरामद किया। युवक बुधवार रात खाना खाकर
.
परिजनों ने तलाश की तो घर से कुछ दूरी पर गड्ढे के पास अंकेश के पास रहा अनार के छिलके पड़े मिले। इसके बाद आशंका जताई गई कि वह पानी में डूब गया होगा। पुलिस को सूचना देकर सर्चिंग शुरू कराई गई।
सर्चिंग में मिला शव
शनिवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने उसी गड्ढे से अंकेश का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।
सुसाइड है या हादसा, साफ नहीं
युवक की मौत सुसाइड है या हादसा, यह अभी साफ नहीं है। परिजनों ने बताया कि अंकेश का कुछ दिन पहले ही पथरी का ऑपरेशन हुआ था और वह बेड रेस्ट पर था। ऐसे में उसके गड्ढे तक पहुंचने और वहां क्या हुआ, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
निर्माण गड्ढों से पहले भी हादसे
जहां से शव मिला है, वह गड्ढा एनएचएआई ने सड़क निर्माण के लिए खोदा था। इस क्षेत्र में ऐसे गड्ढों से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान जा चुकी है।