शतक के बाद रजत पाटीदार का एक और धमाका…यश ढुल का सैकड़ा, विकेट को तरसे मोहम्मद शमी

शतक के बाद रजत पाटीदार का एक और धमाका…यश ढुल का सैकड़ा, विकेट को तरसे मोहम्मद शमी


Duleep Trophy Quarter-Final Day 3: दिलीप ट्रॉफी 2025 में शनिवार (30 अगस्त) को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच के तीसरे दिन सेंट्रल जोन और नॉर्थ जोन ने अपना दबदबा कायम रखा. शुभम शर्मा के शानदार शतक, कप्तान रजत पाटीदार और यश राठौड़ के जबरदस्त अर्धशतकों की मदद से सेंट्रल जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सेंट्रल जोन ने अपनी पारी 678 रनों की विशाल बढ़त के साथ घोषित कर दी. इससे नॉर्थ ईस्ट जोन के लिए मैच में वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं.

सेंट्रल जोन का दबदबा

सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक और प्रभावशाली पारी खेली. पहली पारी में शतक लगाने वाले पाटीदार ने दूसरी पारी में 72 गेंद पर तेजी से 66 रन बनाए. अस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. यश राठौर ने 83 गेंद पर तेजी से 78 रन बनाए. उनके बल्ले से 11 चौके निकले. इन दोनों से पहले शुभम शर्मा ने 215 गेंद पर 122 रन बनाए. उन्होंने 17 चौके लगाए.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: ​IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की ‘दीवार’ टूटी! दिग्गज क्रिकेटर ने छोड़ा टीम का साथ

खलील अहमद ने नॉर्थ ईस्ट को जल्दी समेटा

इससे पहले दिन में तेज गेंदबाज खलील अहमद ने नॉर्थ ईस्ट के निचले क्रम को जल्दी आउट करके सेंट्रल जोन को बढ़त दिलाई. उन्होंने 9.3 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए. सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 532/4 का स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम अपनी पहली पारी में 185 रनों पर सिमट गई. सेंट्रल जोन ने अपनी दूसरी पारी को 331/7 के स्कोर पर घोषित की.

दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन की धाक

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में नॉर्थ जोन ने ईस्ट जोन के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली. यश ढुल और अंकित कुमार ने दूसरे विकेट के लिए 240 रनों की लंबी साझेदारी की. यश ढुल ने आक्रामक खेल दिखाया, जबकि अंकित ने धैर्य के साथ पारी को संभाला. कप्तान अंकित ने नाबाद 168 रन बनाए हैं. यश ढुल 133 रन बनाकर आउट हुए. आयुष बदोनी 56 रन बनाकर नाबाद हैं. तीसरे दिन स्टंप के समय नॉर्थ जोन ने 
2 विकेट पर 388 रन बना लिए हैं. उसके पास अब दूसरी पारी में 563 रनों की बढ़त है.

ये भी पढ़ें: करोड़ों में बिकी दुनिया के इस महान बल्लेबाज की टेस्ट कैप, सचिन भी मानते हैं इन्हें अपना हीरो

विकेट नहीं ले पाए शमी

ईस्ट जोन के लिए खेल रहे अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए यह दिन निराशाजनक रहा. सतह से कुछ स्विंग मिलने के बावजूद वह 11 ओवर में कोई विकेट नहीं ले पाए. ईस्ट जोन के लिए स्थिति और खराब तब हुई जब शमी ने अंतिम सत्र में गेंदबाजी नहीं की, और मुकेश कुमार के भी अनुपलब्ध होने से उनकी गेंदबाजी की धार खत्म हो गई. ईस्ट जोन के कप्तान रियान पराग ने दूसरी पारी में एक विकेट लिया है. इससे पहले नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 405 और ईस्ट जोन ने पहली पारी में 230 रन बनाए थे.



Source link