क्रिकेटर अभिषेक शर्मा बहन की शादी में शामिल होने पहुंचे: फ्लाइट में युवराज सिंह के साथ तस्वीरें की सांझा; आज लुधियाना शगुन सेरेमनी – Amritsar News

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा बहन की शादी में शामिल होने पहुंचे:  फ्लाइट में युवराज सिंह के साथ तस्वीरें की सांझा; आज लुधियाना शगुन सेरेमनी – Amritsar News


एशिया कप के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा देर रात पंजाब पहुंच गए। रात वे क्रिकेटर व अपने गुरु युवराज सिंह के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुए हैं। युवराज सिंह के साथ अभिषेक ने अपनी तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। इसके बाद वे सीधा लु

.

मिली जानकारी के अनुसार दुबई से टीम इंडिया बीते दिन ही भारत लौटी थी। टीम इंडिया अपने कोच गौतम गंभीर के साथ अहमदाबाद में लैंड हुए। जहां से देर रात अभिषेक व युवराज सिंह सीधा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में कुछ समय आराम करने के बाद अभिषेक लुधियाना पहुंचे हैं।

फ्लाइट में युवराज सिंह के साथ अभिषेक शर्मा।

बहन की शादी में परिवार व्यस्त

एशिया कप जीतने के बाद अभिषेक शर्मा अब अपने परिवार के साथ बहन कोमल की शादी में व्यस्त हो गए हैं। आज बहन की शादी की रस्में शुरू हो रही हैं। आज शगुन सेरेमनी आयोजित की गई है, जो लुधियाना में होगी। अभिषेक की बहन की शादी लुधियाना के यंग इंटरप्रन्योर लोविश ओबराय से हो रही है।

लोविश एक इंटरप्रन्योर होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं और सोशल मीडिया पर उनके तकरीबन 18 हजार फॉलोअर हैं।

3 अक्टूबर को अमृतसर में शादी

अभिषेक की बहन की शादी 3 अक्टूबर को होने वाली है। शादी की रस्म अमृतसर में ही होगी। अमृतसर के ही गुरुद्वारे में फेरे होंगे। वहीं, 1 व दो तारीख को रस्में घर पर ही आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान अभिषेक शर्मा अपनी बहन के साथ ही रहेंगे। इतना ही नहीं, कई सीनियर क्रिकेटर्स भी इस दौरान शादी में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे।



Source link