शहडोल के सोहागपुर गोशाला में चार मवेशियों की मौत: 100 की क्षमता वाले गोशाला में रह रहे 350 मवेशी,पशु विभाग ने शुरू की जांच – Shahdol News

शहडोल के सोहागपुर गोशाला में चार मवेशियों की मौत:  100 की क्षमता वाले गोशाला में रह रहे 350 मवेशी,पशु विभाग ने शुरू की जांच – Shahdol News



गोशाला में 100 मवेशियों की क्षमता है। लेकिन वर्तमान में यहां 350 से अधिक मवेशी रखे गए हैं।

शहडोल जिले के सोहागपुर जनपद के बरुका रोहनिया स्थित गोशाला में शनिवार तड़के सुबह चार मवेशियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पशु विभाग के डॉक्टर और अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

.

100 की क्षमता वाले गोशाला में रह रहे 350 मवेशी

गोशाला में 100 मवेशियों की क्षमता है। लेकिन वर्तमान में यहां 350 से अधिक मवेशी रखे गए हैं। महिला स्व सहायता समूह की ओर से संचालित इस गोशाला में मवेशियों की संख्या अधिक होने से स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो रही हैं।

गोशाला के केयरटेकर सूरज यादव ने बताया कि मृत मवेशी पहले से कमजोर थे। उन्हें समय पर भोजन दिया गया था। लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विभाग ने घटना की गहन जांच का दिया आश्वासन

पशु विभाग ने मवेशियों की मौत के बाद स्क्रीनिंग की। किसी गंभीर बीमारी के फैलने की पुष्टि नहीं हुई है। यह खबर ग्रामीणों के लिए राहत भरी है।

विभाग ने घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा है कि समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए कार्रवाई की जाएगी। पशु स्वास्थ्य और कल्याण के लिए गौशालाओं में मवेशियों की संख्या नियंत्रित करने का सुझाव दिया गया है।



Source link