सिंगरौली में 168 बोरी अवैध यूरिया खाद जब्त: जिला प्रशासन ने छापेमारी कर कालाबाजारी का किया खुलासा; कारोबार मामला दर्ज – Singrauli News

सिंगरौली में 168 बोरी अवैध यूरिया खाद जब्त:  जिला प्रशासन ने छापेमारी कर कालाबाजारी का किया खुलासा; कारोबार मामला दर्ज – Singrauli News


पुलिस टीम ने 168 बोरी यूरिया खाद बरामद की।

सिंगरौली जिले में खाद की कालाबाजारी का एक मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने शनिवार को छापेमारी कर 168 बोरी अवैध यूरिया खाद जब्त की है।

.

अवैध बिक्री और भंडारण पर हुई कार्रवाई

सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि ठरकठेला गांव निवासी हरिप्रसाद साहू के खिलाफ खाद की अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस टीम के साथ की गई कार्रवाई में उसके मकान से पहले 22 बोरी खाद बरामद हुई। आगे की जांच में एक अन्य स्थान से 146 बोरी यूरिया खाद और मिली।

जांच में पता चला कि आरोपी के पास गजरा बहरा में एक निजी दुकान का आवंटन था। इसी का फायदा उठाकर वह अवैध भंडारण कर रहा था। आरोपी के पास खाद के विक्रय और भंडारण से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले।

पुलिस ने हरिप्रसाद के खिलाफ अवैध भंडारण और खाद की कालाबाजारी का मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि जिले में और कितने लोग इस अवैध कारोबार से जुड़े हैं।

जिला प्रशासन ने छापेमारी कर खाद की बोरियां जब्त की।



Source link