सीधी में एएसआई 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया: आरटीआई जानकारी के लिए मांगे थे पैसे, लोकायुक्त ने की कार्रवाई – Sidhi News

सीधी में एएसआई 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया:  आरटीआई जानकारी के लिए मांगे थे पैसे, लोकायुक्त ने की कार्रवाई – Sidhi News


सीधी जिले में लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार शाम मझौली थाना परिसर से सहायक उपनिरीक्षक कमलेश त्रिपाठी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया।

.

ग्राम टेकर के पंकज तिवारी ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एएसआई त्रिपाठी ने चेक से जुड़ी आरटीआई जानकारी देने के लिए रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त निरीक्षक उपेंद्र दुबे के नेतृत्व में टीम ने शिकायत का सत्यापन किया।

शाम करीब 7 बजे ट्रैप की कार्रवाई की गई। एएसआई के रिश्वत लेते ही टीम ने उन्हें दबोच लिया। एएसआई को सीधी सर्किट हाउस ले जाया गया। वहां देर रात तक पूछताछ चली। अधिकारियों ने बताया कि एएसआई से अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।

लोकायुक्त एएसआई को सीधी सर्किट हाउस ले गई।

टीआई दुबे ने कहा कि शासन-प्रशासन में पारदर्शिता बनाए रखना लोकायुक्त का लक्ष्य है। रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लोकायुक्त ने कहा- एएसआई से अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।

लोकायुक्त ने कहा- एएसआई से अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।



Source link