Pakistan Cricket: पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम के लिए इन दिनों कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है. उन्हें एशिया कप के लिए टीम में नहीं चुना गया. वह लगातार रन बनाने के लिए तरस रहे हैं. इंटरनेशनल मैचों को तो छोड़िए, वह प्रदर्शनी मुकाबलों में भी अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं. पेशावर में खेले गए एक बाढ़ राहत प्रदर्शनी मैच में बाबर बुरी तरह फेल हो गए और उन्हें 47 साल के गेंदबाज ने आउट कर दिया.
सईद अजमल ने बाबर को किया बोल्ड
ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने बाबर आजम को बोल्ड कर दिया. यह मैच पेशावर जाल्मी और लेजेंड्स इलेवन के बीच इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. बाबर आजम ने पेशावर जाल्मी के लिए यासिर हमीद के साथ पारी की शुरुआत की. दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और खासकर बाबर आजम अपने शानदार स्ट्रोक प्ले से अच्छी लय में दिख रहे थे.
ये भी पढ़ें: मुश्किल ही नहीं नामुमकिन…टेस्ट क्रिकेट के इन 10 महारिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाएगा!
144 रनों पर सिमटी बाबर की टीम
बाबर आजम ने 20 गेंदों में 35 रन बना लिए थे, जब सईद अजमल को गेंदबाजी के लिए लाया गया. इस समय पेशावर जाल्मी मजबूत स्थिति में दिख रही थी. बाबर ने अजमल को एक शानदार छक्का भी जड़ा, लेकिन अजमल ने वापसी की और एक खूबसूरत गेंद पर बाबर को बोल्ड कर दिया. बाबर ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए. बाबर आजम और यासिर हमीद की ठोस शुरुआत के बावजूद पेशावर जाल्मी 14.4 ओवर में 144 रन पर ऑल आउट हो गई.
Babar Azam clean bowled by Saeed Ajmal. Once a Jadugar Always a Jadugar!!#BabarAzam #PakistanCricket pic.twitter.com/XTqcyuaQgN
— Cric Passion (@CricPassionTV) August 30, 2025
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की ‘दीवार’ टूटी! दिग्गज क्रिकेटर ने छोड़ा टीम का साथ
इंजमाम की तूफानी बैटिंग
145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लीजेंड्स इलेवन 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी और 6 रनों से मैच हार गई. उसके लिए इंजमाम उल हक ने 23 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए, जबकि महमूद ने 14 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली. पेशावर जाल्मी के लिए मुहम्मद इरफान और बाबर आजम ने दो-दो विकेट लिए. सलमान और जुल्फिकार बाबर को एक-एक विकेट मिला.