नया ओवरब्रिज यातायात के लिए खोला, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नहीं।
अनूपपुर जिले की नगर पालिका बिजुरी के वार्ड क्रमांक 7 के पास बना नया ओवरब्रिज यातायात के लिए खोल दिया गया है। लेकिन इस पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं।
.
ओवरब्रिज पर न तो हाई मास्क लाइट लगाई गई है और न ही मोड़ों पर सेफ्टी मिरर या इंडिकेटर लगाए गए हैं। इस पर कई खतरनाक मोड़ हैं, जहां रात में आगे का रास्ता नहीं दिख पाता। अचानक सामने आने वाले वाहनों से टक्कर का खतरा बना रहता है।
शाम होते ही ओवरब्रिज पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लग जाता है। अंधेरे में मोड़, स्ट्रीट लाइट की कमी और आवारा पशुओं की मौजूदगी से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
शिकायत के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं
इस समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि दीपक शर्मा ने रेलवे को लिखित शिकायत की है। वार्ड पार्षद ने भी रेलवे अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत कराया है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण अभी तक न तो लाइटें लगाई गई हैं और न ही कोई अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों से जब इस विषय में बात करने का प्रयास किया गया, तो वे जवाब देने से बचते नजर आए।
ब्रिज पर लाइट नहीं, आगे का रास्ता नहीं दिख रहा है।