टीटी नगर पुलिस इनामी अड़ीबाज को दबोचा: छह महीने से फरार आरोपी भारत उर्फ बब्बू बाथम गिरफ्तार, 21 आपराधिक प्रकरण दर्ज – Bhopal News

टीटी नगर पुलिस इनामी अड़ीबाज को दबोचा:  छह महीने से फरार आरोपी भारत उर्फ बब्बू बाथम गिरफ्तार, 21 आपराधिक प्रकरण दर्ज – Bhopal News




शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टीटी नगर पुलिस ने अड़ीबाजी के एक मामले में फरार चल रहे 2500 रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले छह माह से फरार था और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। टीटी नगर थाना क्षेत्र के अपराध में फरार आरोपी भारत उर्फ बब्बू बाथम के अटल पथ रोड पर घूमने की सूचना मुखबिर से मिली। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में अपराध स्वीकार
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम भारत उर्फ बब्बू बाथम, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकान नंबर 185, ग्वाल मोहल्ला रोशनपुरा, थाना अरेरा हिल्स बताया। पूछताछ में उसने अड़ीबाजी सहित संबंधित धाराओं में अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी बीएनएस की धारा 296, 118(1), 119(1), 351(2) के तहत दर्ज प्रकरण में फरार था। इनामी घोषित था आरोपी
आरोपी की गिरफ्तारी या सूचना देने वाले के लिए जोन-01 नगरीय पुलिस द्वारा 2500 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक भारत उर्फ बब्बू बाथम के खिलाफ कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अड़ीबाजी और अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल हैं।



Source link