जन्माष्टमी के दिन रूठियाई में मारपीट की घटना के फरार आरोपी को धरनावदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लाखन उर्फ लख्खा धाकड़ मंदिर के पास चाय की दुकान चलाने वाले मुख्य आरोपी रीतेश मीना का साथी है। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों पर दस हजार रुप
.
त्योहार के दिन मंदिर के पास हुई थी घटना
घटना 16 अगस्त की है, जब रूठियाई निवासी विशाल कुमार पिता लालता प्रसाद शर्मा ने रूठियाई चौकी पर शिकायत दर्ज कराई थी। विशाल जन्माष्टमी के पर्व पर राधाकृष्ण मंदिर में पूजा के लिए गया था। मंदिर के पास ही स्थित चाय की दुकान के संचालक रीतेश मीना से उसने त्योहार की भीड़ के कारण दुकान का सामान थोड़ा अंदर रखने का अनुरोध किया। इस पर रीतेश गाली-गलौज करने लगा।
जब विशाल ने इसका विरोध किया तो रीतेश ने अपने साथियों फरीद खान, लाखन धाकड़, गोविंद मीना और लालू मीना के साथ मिलकर लाठी और लुहांगी से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया था।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, घोषित किया इनाम
विशाल की शिकायत पर धरनावदा थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले की धाराओं में FIR दर्ज की और जांच शुरू की। गुना एसपी अंकित सोनी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
मुखबिर की सूचना पर धराया आरोपी
ASP मानसिंह ठाकुर और एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के मार्गदर्शन में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे ने आरोपी की तलाश में टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार कई स्थानों पर दबिश दी।
मुखबिर से मिली पक्की सूचना के आधार पर पुलिस ने लाखन उर्फ लख्खा पुत्र धन्नालाल धाकड़, निवासी बेरखेड़ी, रूठियाई को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रभात कटारे के साथ ASI सैय्यद साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेंद्रपाल सिंह सिकरवार, धर्मेंद्र धाकड़, सत्येंद्र गुर्जर, ऋषिकेश शर्मा, विनीत लोधी, सचिन तोमर और सुंदर रमन शामिल रहे। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है।