नीमच में ग्वालटोली में राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री चंद्रवंशी ग्वाला गवली समाज के आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही राधा कृष्ण मंदिर पर विशेष आयोजन शुरू हुए।
.
दोपहर 12 बजे राधा जी के जन्मोत्सव की शुरुआत हुई। जो देर शाम 7 बजे तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।
राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई
शोभायात्रा में सबसे आगे रथ पर लड्डू गोपाल विराजमान थे। पीछे सजी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली में राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं और युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते रहे।
बच्चों को भगवान की वेशभूषा में तैयार किया गया।
शोभायात्रा ग्वालटोली क्षेत्र की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। शाम को मंदिर में महाआरती की गई। राधा-कृष्ण को 56 भोग अर्पित किए गए। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
समाज के वरिष्ठ धन्नालाल पटेल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष विजय पढरिया और प्रवक्ता रवि दीवान ने कार्यक्रम की जानकारी दी। ग्वालटोली क्षेत्र और आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल का आनंद लिया।
