भोपाल में 1 सितंबर को सीएम मोहन यादव करेंगे वैदिक घड़ी का लोकार्पण, चौंका देगी खासियत

भोपाल में 1 सितंबर को सीएम मोहन यादव करेंगे वैदिक घड़ी का लोकार्पण, चौंका देगी खासियत


Last Updated:

Vikramaditya Vedic Clock News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी स्थापित की गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को लोकार्पण करेंगे और युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों …और पढ़ें

भोपाल में कल सीएम मोहन यादव करेंगे वैदिक घड़ी का लोकार्पण, चौंका देगी खासियतभोपाल में 1 सितंबर को सीएम मोहन यादव वैदिक घड़ी का लोकार्पण करेंगे.
शिवकांत आचार्य
भोपाल.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) के प्रवेश द्वार पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की स्थापना की गई है. इस घड़ी का उद्घाटन 1 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. यह विश्व की पहली घड़ी है जो भारतीय काल गणना पद्धतियों पर आधारित है. लखनऊ स्थित आरोहण संस्था के इंजीनियर आरोह श्रीवास्तव और उनकी टीम ने इस घड़ी का विकास किया है. मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि 1 सितंबर को शौर्य स्मारक से बाइक रैली का आयोजन होगा, जो रवींद्र भवन और फिर सीएम हाउस तक पैदल मार्च में बदल जाएगी. इसी दौरान युवाओं के लिए ‘भारत के समय की पुनर्स्थापना’ विषयक संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा.

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी में पारंपरिक 24 घंटे की जगह 30 मुहूर्त होते हैं, जिनमें प्रत्येक मुहूर्त 48 मिनट का होता है. यह सूर्योदय से सूर्योदय तक के समय को मापती है और पंचांग, नक्षत्र, योग, करण, व्रत, त्यौहार, मौसम, ग्रह-नक्षत्र स्थिति, शुभ मुहूर्त और कृषि संबंधित भविष्यवाणियों जैसी जानकारी प्रदान करती है. यह घड़ी भारतीय समय पद्धतियों को पुनः स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम है. इस घड़ी के साथ ही एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है. यह ऐप 189 भाषाओं में उपलब्ध है.

रतलाम पोस्‍ट ऑफिस में 7 लाख की चोरी का पर्दाफाश, एक गलती से पकड़ाया BCA ग्रेजुएट

वैदिक समय, सूर्य उदय-अस्त, 30 मुहूर्तों की जानकारी मिलेगी 
इसके माध्यम से उपयोगकर्ता वैदिक समय, सूर्य उदय-अस्त, 30 मुहूर्तों की जानकारी, शुभ-अशुभ मुहूर्त, मौसम की जानकारी, तापमान, हवा की गति, आर्द्रता, GMT और IST समय जान सकते हैं. धार्मिक कार्यों, व्रत और साधना के लिए अलार्म और नोटिफिकेशन की सुविधा भी ऐप में उपलब्ध है. विक्रमादित्य वैदिक घड़ी न केवल भारतीय संस्कृति और विज्ञान का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय समय पद्धतियों की पहचान को भी मजबूत करेगी.

पीएम मोदी ने उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का किया था उद्घाटन 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पहल को भारतीय संस्कृति और विज्ञान के अद्भुत संगम के रूप में प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि यह घड़ी भारतीय समय पद्धतियों की पुनर्स्थापना और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन किया था, जिसे देश और दुनिया में अच्छा प्रतिसाद मिला. यह घड़ी भारतीय परंपरा, वैदिक गणना और वैज्ञानिक दृष्टि का अद्भुत संगम है. इसके माध्यम से भारत के गौरवपूर्ण समय को पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

भोपाल में कल सीएम मोहन यादव करेंगे वैदिक घड़ी का लोकार्पण, चौंका देगी खासियत



Source link