Desi Khaad for Plants: पौधे की ग्रोथ डबल कर देगा ये किचन किंग, बस जान लीजिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

Desi Khaad for Plants: पौधे की ग्रोथ डबल कर देगा ये किचन किंग, बस जान लीजिए इस्तेमाल करने का सही तरीका


Last Updated:

Plant Growing Tips: घर में लगे पौधों की ग्रोथ डबल करने के लिए आप चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन इसे अपने पौधों के लिए कैसे इस्तेमाल करना है आइए जानते हैं इसके बारे में…

किचन से निकलने वाली इस सामग्री का इस्तेमाल करने से पेड़ पौधों में दीमक या फिर कीड़े लगने जैसी समस्या से भी निजात मिल जाती है लेकिन इन सब में एक चीज और ऐसी है जिसका भारत की हर लगभग रसोई में उपयोग किया जाता है.

महीने में एक बार प्रयोग करें

चाय पत्ती जो पौधों की ग्रोथ करने में काफी मदद करती है और इसे है विमान भी माना जाता है चाय पत्ती में इस तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पौधों को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं. आज हम जानेंगे कि चाय पत्ती की खाद कब और कैसे तैयार कर सकते हैं कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

चाय पत्ती का इस्तेमाल करें

सागर में टेरेस गार्डन का शौक रखने वाले शैलेंद्र जैन बताते हैं कि अधिकांश लोग चाय बनने के बाद जो चाय पत्ती बचती है उसका इस्तेमाल खाद बनाने के लिए करते हैं लेकिन इसमें कुछ चीजों का बड़ा ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि चाय बनाते समय उसमें दूध और शक्कर होने की वजह से चींटी लगने का खतरा होता है

गार्डनिंग में आएगी काम

ऐसे में सबसे पहले इस्तेमाल की बात करें तो जो चाय पत्ती हमारी वेस्टेज के रूप में निकलती है उसको कम से कम दो बार अच्छे से धो लें और फिर धूप में रखकर सुखा लें फिर इस चाय पत्ती का पौधों में उनकी साइज के हिसाब से एक चम्मच आधा चम्मच इस्तेमाल कर सकते हैं

चाय पत्ती हरा भरा रखेगी पौधों को

वहीं अगर कोई व्यक्ति ताजी चाय पत्ती से खाद को तैयार करना चाहता है तो इसके लिए सबसे पहले उसे सदा पानी में दो बार चाय पत्ती को उबालना चाहिए फिर एक बर्तन में उसको छान ले अब चाय पत्ती को लेकर एक धूप में किसी कपड़े पर डाल दें जब यह अच्छी तरह से सूख जाए उसे मिट्टी के बर्तन में स्टोर करके रख ले और फिर आसानी से खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं

मिट्टी के बर्तन में स्टोर करके रखें

खाद के रूप में अगर आप चाय पत्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि इसका ज्यादा इस्तेमाल पौधों के नुकसान का कारण भी बन सकता है इसलिए केवल महीने में एक बार ही चाय पत्ती वाले खाद को पौधों को दें

चाय पत्ती

अगर आप पेड़ पौधों में चाय पत्ती से तैयार किए गए कार्बनिक खाद को डालना चाहते हैं तो सबसे पहले पेड़ के आसपास हल्की सी खुदाई करके मिट्टी निकाल ले और फिर उसमें इस खाद का छिड़काव दें पौधों की हाइट के अनुसार आप खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं

ऑर्गेनिक खाद का करती काम

गार्डन का शौक रखने वाले लोग फ्री में वेस्टीज मटेरियल से इस तरह की खाद को तैयार कर सकते हैं जिससे उनकी बेकार चीज का इस्तेमाल हो जाएगा साथ ही पैसों की बचत होगी और पेड़ पौधे भी हरे भरे रहेंगे

homelifestyle

पौधे की ग्रोथ डबल कर देगा ये किचन किंग, बस जान लीजिए इस्तेमाल करने का तरीका!



Source link