Last Updated:
Leo Club In Khandwa: यह ग्रुप 3 सालों से अपनी सेवाएं दे रहा है. इस टीम में 100 सदस्य हैं. जो रोज सड़कों पर निकलकर गरीबों को भोजन करवाते है. इस अनोखी पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है. आइए जान लेते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल.
Leo Club In Khandwa: खंडवा शहर में पिछले कुछ सालों से एक ऐसी पहल चल रही है, जिसने कई गरीब परिवारों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. यह पहल लियो क्लब के युवाओं ने शुरू की है, जिसकी कमान समाजसेवी सुमित परिहार के हाथों में है. इस क्लब का मकसद सिर्फ एक है- कोई भी इंसान भूखा न सोए.
करीब 3–4 साल पहले की बात है. सुमित और उनके दोस्त रोज रात को घूमने निकलते थे. कई बार उन्हें सड़क किनारे कुछ महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे कचरे में से खाना तलाशते दिख जाते हैं. यह दृश्य उन्हें अंदर तक हिला देता था. उन्हें लगा कि अगर भगवान ने जिंदगी दी है, तो कम से कम पेट भरने लायक भोजन तो हर किसी को मिलना ही चाहिए. यही वो पल था जब इस सेवा के बीज पड़े और जन्म हुआ लियो समूह का.
Local18 से बातचीत में सुमित परिहार बताते हैं कि पहले उनकी टीम छोटी थी, लेकिन आज इस क्लब में करीब 100 युवा एक्टिव होकर काम कर रहे हैं. शुरुआत में इनके साथ दो वरिष्ठ भी जुड़े-घनश्याम वाधवा और पवन लाड, जो कैटरिंग का काम करते थे. उनके यहां जो भी भोजन बच जाता, वह सीधे लियो क्लब को दे दिया जाता और यह युवा उस खाने को रात में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जिला अस्पताल जाकर जरूरतमंदों को खिलाते थे. धीरे-धीरे इस पहल के बारे में शहर में बातें फैलने लगीं. दूसरे कैटरिंग वाले और हलवाई भी इनसे जुड़ने लगे. आज स्थिति यह है कि हर रात 200 से 300 लोगों को खाना खिलाया जाता है और वह भी साफ-सुथरा, बिल्कुल क्वालिटी वाला भोजन.
क्लब की टीम लगातार लोगों से अपील कर रही है कि अगर आपके घर में शादी, कार्यक्रम या कोई भी आयोजन हो और खाना बच जाए, तो उसे फेंके नहीं. बस रात 11:30 या 12 बजे से पहले इस नंबर पर सूचना दें-
*9479409466*
टीम तुरंत आकर खाना ले जाएगी और जरूरतमंदों को खिला देगी. इससे दो फायदे होंगे- आपका खाना वेस्ट नहीं होगा और किसी भूखे को पेट भर खाना मिल जाएगा.
टीम के सक्रिय सदस्य यह है जो अपनी सेवाएं दे रहे हैं लियो सुमीत परिहार (प्रेसिडेंट) लियो अभिषु शर्मा (सेक्रेटरी) लियो केतन वर्मा (ट्रेजरर) लियो अर्पित बाहेती (पास्ट प्रेसिडेंट) लियो शिवम जायसवाल (वाइस प्रेसिडेंट) लियो पवन जायसवाल लियो घनश्याम वाधवा (एडवाइजर) लियो अक्षय भंडारी लियो अकीब घेटा लियो शिवम राजपूत यह युवा रोज रात को खाना देने सड़कों पर निकलते है. समाजसेवी बाहेती जी ने Local 18 से बातचीत में कहते हैं कि कई लोग शादी में अपनी थाली में जरूरत से ज्यादा भोजन ले लेते हैं और फिर आधा खाया हुआ खाना फेंक देते हैं. इसे रोकने के लिए टीम ने शादियों में पोस्टर लगाना शुरू किया.
थाली में उतना ही लें, जितना खा सकें
इससे लोगों में जागरूकता बढ़ी और शादी वाले परिवार भी बचा हुआ खाना लियो क्लब को देने लगे.
वरिष्ठ समाजसेवी बाहेती जी कहते हैं कि हम इस पहल को और बड़ा बनाना चाहते हैं, ताकि शहर का कोई भी इंसान भूखा न सोए, चाहे शादी का मौसम हो या न हो. हलवाई और कैटरिंग वाले भी खुद आगे आकर सहयोग करते हैं. उन्हें पता रहता है कहां कितना खाना बचेगा, और वह परिवार वालों को पहले ही बता देते हैं कि यह खाना फेंकना नहीं, लियो क्लब को देना है. टीम सभी सहयोगियों को धन्यवाद देती है और अपील करती है कि अगर आपके यहां शादी या कोई भी कार्यक्रम है और खाना बच रहा है, तो फेंकें नहीं. हमें बताएं. कई लोग हमारी राह देखते हैं.
लियो क्लब ने Local 18 चैनल का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने इस मुहिम को लोगों तक पहुंचाने में साथ दिया. इससे शहर में जागरूकता बढ़ेगी और शायद कल कोई और भी इस सेवा की राह पर निकल पड़े, लियो क्लब का संकल्प साफ है“खंडवा में कोई भी गरीब रात भूखा नहीं सोएगा. उसे पेट भर खाना मिलेगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें