पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मदनलाल ने कहा कि भोपाल आकर अपनापन महसूस होता है।
.
यह कहना है पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मदनलाल का। वे खेल दिवस के मौके पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मोटिवेशनल स्पीकर शामिल हुए थे। इस मौके पर दैनिक भास्कर ने उनसे बात की। मोहम्मद सिराज को एशिया कप में नहीं चुने जाने को लेकर उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस के हिसाब से वे टीम में जगह डिजर्व करते थे।
भोपाल की आबोहवा से मेरा खास जुड़ाव मदनलाल ने कहा कि भोपाल मेरे लिए कोई नया शहर नहीं है। भोपाल मेरा तीन-चार साल के बाद आना हुआ है। मैं नॉर्मली पहले यहां आता था।
आई एम अ वेरी फैमिलियर टू दिस प्लेस। आई थिंक भोपाल इज अ ब्यूटीफुल सिटी। यहां कि आबोहवा और लोगों से उनका एक खास जुड़ाव है। इसलिए जब भी भोपाल आता हूं मुझे अपनापन महसूस होता है।
किसी को सीधे टी20 से टेस्ट खिलाना सही नहीं टी20 और आईपीएल की भूमिका पर मदनलाल ने साफ कहा कि केवल इस आधार पर चयन उचित नहीं है। टी20 फॉर्मेट में सिर्फ टैलेंट दिखता है, लेकिन टेस्ट और वनडे बिल्कुल अलग हैं।
किसी खिलाड़ी को सीधे टी20 से टेस्ट या वनडे में मौका देना सही नहीं है। चयन हमेशा घरेलू क्रिकेट रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, रेस्ट ऑफ इंडिया और इंडिया ए टीम से होना चाहिए। तभी खिलाड़ी वास्तव में परिपक्व होंगे।

भोपाल में खेल दिवस के मौके पर मदनलाल शर्मा मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में शामिल हुए थे।
सिलेक्शन में कप्तान-कोच की राय जरूरी भारतीय टीम के एशिया कप चयन को लेकर मदनलाल ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी कई खिलाड़ी मायूस हुए। कई नए चेहरे शामिल किए गए। उन्होंने कहा, मैं खुद चार साल सिलेक्टर रहा हूं। चयन में हमेशा आलोचना होती है।
कई बार टैलेंटेड खिलाड़ी छूट जाते हैं और इसके पीछे अलग-अलग वजह होती हैं। लेकिन, असल में जो टीम बनती है, उसमें कप्तान और कोच की अहम राय होती है।
मदनलाल ने बताया-
टीम का संतुलन बनाने में कप्तान और कोच की बड़ी भूमिका होती है। अगर कप्तान किसी खिलाड़ी पर जोर देता है तो आम तौर पर सिलेक्टर मान लेते हैं। आखिरकार टीम कप्तान को ही खिलानी होती है। लेकिन, ऐसा भी होता है कि सिलेक्टर कन्विंस न हों तो वे अपने फैसले पर अड़े रहते हैं। कई बार यही वजह बनती है कि कुछ खिलाड़ी छूट जाते हैं।

जगह डिजर्व करते थे मोहम्मद सिराज सिराज के टीम से बाहर रहने पर उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता सिराज को क्यों नहीं लिया गया। शायद उन्हें रेस्ट देने का विचार रहा हो। परफॉर्मेंस के हिसाब से वे टीम में जगह डिजर्व करते थे। हो सकता है कि मैनेजमेंट ने उन्हें संभाल कर रखने की योजना बनाई हो।

जडेजा दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर खुद ऑलराउंडर रहे मदनलाल ने मौजूदा टीम के ऑलराउंडर्स पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज भारतीय टीम के पास बेहतरीन ऑलराउंडर्स हैं। हार्दिक पांड्या बहुत अच्छा कर रहे हैं। हालांकि सभी फॉर्मेट नहीं खेलते।
रविंद्र जडेजा लंबे समय से केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। ऑलराउंडर्स ही टीम का असली बैलेंस तय करते हैं और यही किसी भी बड़ी जीत की नींव रखते हैं।
भारत के पास अब तेज गेंदबाजी की फौज भारतीय टीम में लंबे समय तक तेज गेंदबाजों की कमी पर सवाल उठते रहे, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। मदनलाल ने कहा, अब हमारे पास 10-12 तेज गेंदबाज हैं जिनकी गेंदबाजी को गिना जा सकता है।
आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इन गेंदबाजों में परिपक्वता भी आई है और अब भारत तेज गेंदबाजी में किसी से पीछे नहीं है।

खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मदनलाल।
मोहम्मद शमी ने खुद को हमेशा साबित किया मदनलालन ने कहा कि मोहम्मद शमी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। सवाल यह होता है कि वह कितने मैच खेल पाएंगे… पांच-दस या सिर्फ तीन?
यह सिलेक्टर्स, कोच और कप्तान पर निर्भर करता है कि वे उन्हें टीम का हिस्सा बनाते हैं या नहीं। लेकिन, इतना जरूर है कि शमी ने खुद को हमेशा साबित किया है।
हर दौर रहा खास, मौजूदा समय और भी मजबूत मदनलाल ने अपने करियर से लेकर मौजूदा खिलाड़ियों के दौर तक तुलना की। उन्होंने कहा कि कपिल देव, गावस्कर, सचिन या अब विराट-रोहित-गिल हर दौर शानदार रहा है। मौजूदा दौर भी बहुत अच्छा है।

1983 वर्ल्ड कप की यादें गर्व दिलाने वाला पल 83 के विश्व कप को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में कई बार बात हो चुकी है, लेकिन यह हमेशा गर्व दिलाने वाला अनुभव रहेगा। उन्होंने कहा कि वी डन समथिंग इन लाइफ। एज अ टीम वी हैव वॉन।
इट्स नॉट कि कोई एक खिलाड़ी बेहतर था। पूरी टीम ने मिलकर वर्ल्ड कप जीता। यही उस जीत की सबसे बड़ी खासियत थी। यह उपलब्धि क्रिकेट के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगी।
यह खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तान से क्रिकेट? सुशील दोषी बोले–बिल्कुल नहीं

हाल ही में रेडियो कमेंटेटर सुशील दोषी मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के वार्षिक अलंकरण समारोह में शामिल होने भोपाल पहुंचे थे।
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे, जिसको लेकर देशभर में एक विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच दिग्गज रेडियो कमेंटेटर और पद्मश्री सुशील दोषी ने पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्रिकेट सभ्य लोगों का खेल है और आतंकवाद असभ्य हरकत। पूरी खबर यहां पढ़ें…