वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने 2017 में ही इस खिलाड़ी का टैलेंट पहचान लिया था. हालांकि, उस वक्त हर किसी ने सहवाग की इस खोज पर सवाल खड़े किए थे. नटराजन को 2017 में उनके बेस प्राइस 10 लाख से 30 गुना ज्यादा की प्राइस पर खरीदा गया था. किंग्स इलेवन पंजाब ने इस लेफ्ट आर्म बॉलर को 3 करोड़ रुपये की कीमत देकर खरीदा था. पंजाब की तरफ से खेलते हुए 2017 में उन्होंने 6 मैचों में 9.07 की इकोनॉमी से 2 विकेट लिए थे. सनराइजर्स हैदराबाद से थंगरासू नटराजन 2018 में जुड़े थे. हैदराबाद ने उन्हें 40 लाख में खरीदा था, लेकिन 2018 और 2019 में उन्होंने खेलने का मौका नहीं मिला. आईपीएल 2020 में नटराजन ने अपने यॉर्कर्स के बड़े-बड़े दिग्गजों को अपना कायल बना दिया था. तमिलनाडु के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2020 में 16 मैचों में 8.02 की इकोनॉमी से 16 विकेट लिए थे.