शहडोल में अवैध रेत उत्खनन में ट्रैक्टर जब्त: पुलिस ने टिहकी गांव में की पकड़ा; चालक पर केस दर्ज – Shahdol News

शहडोल में अवैध रेत उत्खनन में ट्रैक्टर जब्त:  पुलिस ने टिहकी गांव में की पकड़ा; चालक पर केस दर्ज – Shahdol News



पुलिस ने पकड़ी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली।

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार रात अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। रविवार को टिहकी गांव में पुलिस ने अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया।

.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टिहकी गांव में अवैध तरीके से रेत का उत्खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और मालिक सुरेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध रेत उत्खनन से स्थानीय पर्यावरण को नुकसान हो रहा था। इसलिए यह कार्रवाई की गई।



Source link